Hafiz Saeed

NIA कोर्ट ने हाफिज सईद सहित 15 के खिलाफ सुनाया बड़ा फरमान

540 0

नई दिल्ली: टेरर फंडिंग केस के मामले में एनआईए कोर्ट (Special NIA Court) ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक हाफिज सईद (Hafiz Saeed) और हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन (Hizbul Mujahideen Chief Syed Salahuddin), यासीन मलिक, शब्बीर शाह, मसरत आलम सहित 15 के कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के खिलाफ गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम कानून UAPA की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि यासीन मलिक जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का मुखिया है, इस पर भारतीय वायुसेना के 4 जवानों की हत्या करने के आरोप में भी केस चल रहा है। NIA कोर्ट ने कहा कि साजिशकर्ताओं का मकसद जम्मू-कश्मीर में रक्तपात, हिंसा, तबाही और विनाश मचाकर उसे भारत से अलग करना था. एक बड़ी आपराधिक साजिश के तहत जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए, हिंसक घटनाएं हुईं।

यह भी पढ़ें : होली खेल कर लौट रहे परिवार का हादसा, कार और डंपर की भिड़ंत

आतंकी फंडिंग के लिए पैसा पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों की ओर से भेजा गया था और यहां तक कि राजनयिक मिशन का इस्तेमाल ग़लत मंसूबों को पूरा करने के लिए किया गया था। NIA कोर्ट ने नोट किया, घोषित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज सईद द्वारा आतंकी फंडिंग के लिए पैसा भी भेजा गया था।

यह भी पढ़ें : होलिका दहन में भक्त प्रह्लाद का देखें चमत्कार, धधकती आग में कूदा पंडा- Video

 

Related Post

RAVISHANKER PRASAD

परमबीर-देशमुख प्रकरण : कानून मंत्री का सीएम उद्धव से सवाल, एक मंत्री का टार्गेट 100 करोड़ तो बाकी का कितना

Posted by - March 21, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज परमबीर-देशमुख प्रकरण पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - April 21, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण…
CM Dhami

कांग्रेस ने हरियाणा में चलाया खर्ची-पर्ची का सिस्टम : पुष्कर सिंह धामी

Posted by - October 3, 2024 0
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पंडित मूलचंद शर्मा के पक्ष में गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…