NIA

NIA ने किया ऐलान, सुराग देने वाले को मिलेंगे 5 लाख का इनाम

576 0

चंडीगढ़: लुधियाना कोर्ट (Ludhiana Court) परिसर में हुए बम धमाके (Bomb blast) की जांच में अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। इसके लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मामले में अहम सुराग देने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाका हुआ था। इसमें बम लगाने की योजना बनाते समय गगनदीप सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य घायल हो गए थे।

एनआईए की ओर से इनाम की घोषणा करते हुए कहा गया कि उक्त घटना में अगर किसी की संलिप्तता के बारे में किसी के पास, कोई भी जानकारी हो तो वह उसे एजेंसी से साझा कर सकता है। इस मामले से जुड़े अहम सुराग देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। एनआईए ने इसके लिए दो संपर्क 011-24368800, 0172-2682901 और एक वॉट्सऐप नंबर 85585931100 भी उपलब्ध कराए हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना की चौथी लहर से भारत में बढ़े नए मामले

इससे पहले 30 मार्च को एनआईए की टीम ने जांच के ही क्रम में खन्ना में दो जगहों पर तलाशी ली थी, इस दौरान मोबाइल फोन जैसे डिजिटल सबूत समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए है। इधर, पंजाब पुलिस को जांच में यह भी पता चला था कि खालिस्तानी गुर्गे, ड्रग माफिया और पाकिस्तान स्थित हथियार डीलर और नशीले पदार्थों के सौदागरों के साथ काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: असम पुलिस ने सर्किट हाउस से गुजरात विधायक को किया गिरफ्तार

 

 

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री कल करेंगे विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन, 8020 स्मार्ट कक्षाओं का लोकार्पण

Posted by - December 11, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) गुरुवार को शिक्षा संकुल में नव निर्मित विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन करेंगे।…
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…
CM Dhami

कंकर कंकर शंकर का अद्भुत नजारा, कदम-कदम पर बह रही धर्म-अध्यात्म की गंगा

Posted by - August 17, 2024 0
देहरादून। देवभूमि… ये आस्था की डगर है। देवाधिदेव महादेव शिव के प्रिय मास सावन में चहुओर एकसार और भोले भंडारी…
CM Dhami expressed gratitude to PM Modi

PM ने उत्तराखंड को दिया ₹1200 करोड़ का राहत पैकेज, CM ने जताया आभार

Posted by - September 11, 2025 0
देहारादून। देवभूमि उत्तराखंड हाल के वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुका है। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने…
आज़म खान

आजम खान पत्नी और बेटे के साथ दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

Posted by - February 26, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ पत्नी राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटा अब्दुल्ला को…