CM Dhami

बद्रीनाथ उपचुनाव: मुख्यमंत्री धामी ने राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की

280 0

जोशीमठ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को तपोवन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र सिंह भंडारी के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि राजेन्द्र भंडारी ने हमेशा बद्रीनाथ विधानसभा के विकास और प्रगति के लिए काम किया है। बद्रीनाथ क्षेत्र की जनता विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए निश्चित ही भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई गाथा लिख रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण के साथ ही सांस्कृतिक धरोहरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में भी मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। चार धाम के लिए ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को परिवार मानकर दिन रात सेवा कर रहे हैं। देश के हर एक व्यक्ति की चिंता प्रधानमंत्री करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार कैबिनेट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े कदम उठाने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आयुष्मान भारत योजना से पांच लाख तक के इलाज की गारंटी दी है। किसानों के लिए किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना से फ्री में राशन देने का कार्य जारी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब कल्याण पर निरन्तर कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने हमेशा देशवासियों के फायदे को प्राथमिकता में रखा है। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया है। तीन तलाक को समाप्त कर दिया गया है। राम मंदिर का सपना पूरा हुआ है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सबसे पहले समान नागरिक संहिता कानून लागू किया। यूसीसी लागू करने का गौरव प्रत्येक उत्तराखंडवासी को प्राप्त है। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरियों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। इस कानून के लागू होने के बाद 15 हजार नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से राज्य में दी जा चुकी हैं। राज्य में सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण हटाया गया है। हल्द्वानी में कुछ लोगों ने दंगा करने का प्रयास किया था, अब इस तरह की घटना फिर से न हो उसके लिए दंगारोधी कानून लागू किया गया है। राज्य सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग के विकास हेतु संकल्पित है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन के लिए 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। भूस्खलन को रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। चार धाम यात्रा के मार्ग पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। हेली सेवा का कार्य शुरू हो गया है। नीति घाटी में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा की शुरुआत हुई है।

ज्योतिर्मठ पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, उर्गम में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में मांगे वोट

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर समर्पित भाव से काम कर रही भाजपा सरकार तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस पार्टी है। एक ओर विकास की बात करने वाली भाजपा तो दूसरी ओर समाज को बांटकर उसमें जहर घोलने वाली कांग्रेस पार्टी है।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक अनिल नौटियाल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Post

Coaching Centers

धामी सरकार कसेगी कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा, नियमों के उल्लंघन करने पर रद्द होगा रजिस्ट्रेशन

Posted by - July 15, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटरों (Coaching Centers) शिकंजा कसने जा रही है।…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम संदेश सुना

Posted by - April 18, 2026 0
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति…
vidhan abha march

पटना: तीनों कृषि कानून को रद्द करने की मांग को लेकर मजदूर सभा का विधानसभा मार्च

Posted by - March 24, 2021 0
पटना। तीनों कृषि विरोधी कानून  (Agricultural Laws)  को रद्द करने, फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदारी की कानूनी गारंटी…