CM Yogi

प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित महापौर से सीएम योगी ने की फोन पर बात, दी बधाई

326 0

गोरखपुर। नगर निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में अपने नेतृत्व का लोहा मनवाते हुए प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों को महापौर पद पर विजय दिलाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सभी से व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें जीत की बधाई दी।

शनिवार शाम गोरखपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे से एक-एक कर प्रदेश के सभी नवनिर्वाचित महापौर से फोन पर बात की। उन्हें जनविश्वास जीतने की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सभी महापौर विकास और सेवा की जन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

इसी क्रम में नगर निकाय चुनाव में गोरखपुर जनपद के भाजपा के नवनिर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सभी को जीत की बधाई दी। सीएम योगी का आशीर्वाद लेने वालों में गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव समेत भाजपा के 42 नगर निगम पार्षद, नगर पंचायतों के चेयरमैन आदि शामिल रहे।

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

इस अवसर पर सांसद कमलेश पासवान, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, महेंद्रपाल सिंह, पूर्व विधायक जीएम सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

Related Post

quantum computing

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की तैयारी

Posted by - February 27, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में प्रदेश को अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस पहल के…
CM Yogi

सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें, सड़क दुर्घटना में मृत्यु राष्ट्रीय क्षति: मुख्यमंत्री

Posted by - January 1, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की…
Gorakhpur

गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर, सिरफिरे आशिक ने दिया बेटी समेत मां-बाप को उतरा मौत के घाट

Posted by - April 26, 2022 0
गोरखपुर: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) के बाद सीएम सिटी गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में ट्रिपल मर्डर (Triple murder) से इलाके में…