CM Yogi

ICSE व ISC की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीएम योगी ने दी बधाई

373 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को घोषित ICSE 10वीं व ISE 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्तीर्ण छात्रों, उनके परिजनों व गुरुओं को बधाई दी।

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सीएम योगी (CM Yogi) ने लिखा, ‘आईसीएसई व आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजनों को हार्दिक बधाई। आप नए उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य हैं। कठोर परिश्रम व अटूट लगन से जीवन की हर परीक्षा में ऐसे ही उत्तीर्ण होते रहें, यही कामना है। मां सरस्वती की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।’

फॉरेंसिक साइंस में करियर बना सकेंगे प्रदेश के युवा

उल्लेखनीय है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (आईसीएसई-सीआईएससीई) ने रविवार दोपहर 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए। आईसीएसई 10वीं में 98.94% और आईएससी 12वीं में 96.93% छात्र पास हुए हैं। आईएससी बोर्ड में 399 अंकों के साथ 5 छात्रों ने टॉप किया है, जबकि आईसीएसई 10वीं में 9 छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

Related Post

CORONA in UP

कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड, यूपी में 8,490 केस, 26 डॉक्टर-कर्मचारी भी पॉजिटिव

Posted by - April 8, 2021 0
लखनऊ। देशभर में कोरोना का खौफनाक मंजर फैला हुआ है। कोरोना ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश में…
Historical discussion on 'Vision 2047' in Uttar Pradesh Legislative Assembly

उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन 2047’ पर ऐतिहासिक चर्चा, मंत्रियों ने प्रस्तुत किया विकसित यूपी का खाका

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन बुधवार को ‘विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश’ के विजन…
AK Sharma

प्रदेश की योगी सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कोई समझौता नहीं करेगी: एके शर्मा

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ग़ाज़ीपुर ज़िले के जमानियाँ क्षेत्र…