rishi kapoor

ऋषि कपूर को मिस करते हुए नीतू कपूर ने लिखी यह भावुक कर देने वाली बात

1274 0

एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार संग खूबसूरत तस्वीरों को फैन्स के लिए शेयर करती रहती हैं। अब नीतू ने दिवंगत अभिनेता और पति ऋषि कपूर को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है।

सुशांत के निधन से पहले रिया ने शेयर किया था यह वीडियो, हो रहा है तेजी से वायरल

नीतू कपूर हाल ही में अपनी ननद रीमा जैन के घर गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थीं। तस्वीर में नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा और नातिन समारा के साथ नजर आ रही हैं। नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा- ‘आपका एक हिस्सा उस व्यक्ति के साथ जाता है, जो चला गया है और एक हिस्सा आपके साथ रहता है।’

फोटो में नीतू ब्लैक टॉप तो वहीं रिद्धिमा और समारा ने नेवी ब्लू की ट्यूनिंग की है। रविवार को रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर गेट-टुगेदर से एक ग्रुप तस्वीर शेयर की थी। रिद्धिमा ने कैप्शन लिखा था- ‘फैमिली।’ इस तस्वीर में नीतू, रिद्धिमा और समारा सोफे पर बैठे थे। नीतू ने इससे पहले पिछले महीने अपने घर पर परिवार के साथ अपना 62 वां जन्मदिन मनाया था। अपने जन्मदिन के जश्न की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Related Post

13 साल बाद बड़े परदे पर शिल्पा का कमबैक, अब इस फिल्म में आएंगी नजर

Posted by - August 1, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आखिर अपनी बड़े परदे कमबैक फिल्म के नाम का एलान कर ही दिया।…
writer Manohar Shyam Joshi

दिवंगत लेखक मनोहर श्याम जोशी के नाम पर रखा जाएगा FTII के प्रिव्यू थियेटर का नाम

Posted by - August 9, 2020 0
आधुनिक हिन्दी साहित्य के श्रेष्ट गद्यकार मनोहर जोशी का आज ही के दिन राजस्थान के अजमेर के एक प्रतिष्ठित परिवार…
कंगना रनौत Kangana Ranaut

सिल्वर स्क्रीन पर मधुबाला का किरदार निभाना चाहती हैं कंगना रनौत

Posted by - March 31, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने ड्रीम रोल पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि सिल्वर स्क्रीन पर…
मोना सिंह

मोना सिंह की शादी की तैयारियां शुरू, मेहंदी में डांस करते तस्वीरें वायरल!

Posted by - December 26, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री मोना सिंह 27 दिसंबर को अपने इनवेस्टमेंट बैंकर बॉयफ्रेंड श्याम के साथ शादी के बंधन में…