NEET UG

NEET UG के लिए 15 मई से पहले करें आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा

751 0

नई दिल्ली। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मई है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे neet.nta.nic.in पर जा सकते हैं और अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

पहले, NEET की आवेदन विंडो 6 मई को बंद होनी थी, लेकिन बाद में इसे 15 मई तक बढ़ा दिया गया। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेजों ने बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में प्रवेश के लिए NEET का उपयोग करने का निर्णय लिया है।

छात्र अधिक जानकारी neet.nta.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। जनरल कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस को 1,600 रुपये, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एनसीएल 1,500 रुपये व एससी, एसटी के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

NEET PG एग्जाम स्थगित करने की मांग तेज, छात्रों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

वहीं आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को फीस का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए 15 मई रात 11:50 बजे तक का समय होगा।  बता दें, परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को होना है।

NEET 2022: जानें- कैसे करना है आवेदन

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in. पर जाएं।

स्टेप 2-  “Registrations for NEET UG 2022” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3-  खुद को रजिस्ट्रर करें और एप्लीकेशन फॉर्म  भरना शुरू करें।

स्टेप 4- मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट सबमिट करें और आवेदन फीस का भुगतान करें।

स्टेप 5- फॉर्म भरने के बाद एक बाद एक बार चेक कर लें।

स्टेप 6- अब आप चाहें तो फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।

जल्द जारी होंगे NEET PG के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Related Post

Admission

6 साल के बच्चों का ही होगा कक्षा एक में एडमिशन, उससे कम के बच्चे जाएंगे बालवाटिका

Posted by - April 11, 2024 0
लखनऊ । शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने छात्र एवं छात्राओं के नामांकन (Admission) के संबंध में…
Deen Dayal Upadhyaya Gorakhpur University

नेचर इंडेक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Posted by - August 11, 2024 0
गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (Deen dayal Upadhyay Gorakhpur University) ने नेचर इंडेक्स रैंकिंग (Nature Index Ranking) में महत्वपूर्ण सफलता…
Allahabad University

Allahabad University में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इन कोर्सेज के लिए करें आवेदन

Posted by - June 12, 2022 0
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट, रिसर्च और कई अन्य कोर्सेज में…