गढ़चिरौली नक्सली हमला

शरद पवार ने गढ़चिरौली नक्सली हमले पर देवेन्द्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा

1032 0

मुम्बई। महाराष्ट्र स्थित गढ़चिरौली में बुधवार को हुये नक्सली हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का इस्तीफा मांगा है। बता दें कि बुधवार दोपहर राज्य के गढ़चिरौली में हुये नक्सली हमले में 16 जवान शहीद हो गए है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के गृह मंत्री भी है।

ये भी पढ़ें :-‘वंदे मातरम’ वाला वीडियो शेयर कर तेजस्वी बोले- नीतीश चाचा हाय-हाय ये मजबूरी 

नक्सली हमला सरकार की ओर से राज्य में लॉ एन्ड ऑर्डर को नजरअंदाज करने के कारण हुआ

पवार ने ट्वीट कर कहा कि यह नक्सली हमला सरकार की ओर से राज्य में लॉ एन्ड ऑर्डर को नजरअंदाज करने के कारण हुआ है। महाराष्ट्र डे पर 16 SPRF जवान शहीद हो गये। फडणवीस राज्य के गृह मंत्री हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शर्म के चलते उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

फिलहाल हमारे पास हमले की निंदा करने और जवानों की क्षति पर शोक जताने के अलावा कोई और विकल्प नहीं

पवार ने लिखा कि फिलहाल हमारे पास हमले की निंदा करने और जवानों की क्षति पर शोक जताने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। जानकारी के मुताबिक हमला उस वक्त हुआ जब पुलिस की गाड़ियां पेट्रोलिंग के लिए निकली थीं। धमाका तब हुआ जब सी-60 कमांडो की यूनिट का दस्ता वहां से गुज़र रहा था। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर वहां हमला कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-फानी तूफान : 74 ट्रेनें रद्द, दो व तीन मई को बंद रहेंगे ये रेलवे स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ऐसी हिंसा करने वाले अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले की निंदा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं सभी जवानों को नमन करता हूं। उनका ये बलिदान भुलाया नहीं जाएगा। उन्होंने ​कहा कि मेरी भावनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ऐसी हिंसा करने वाले अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा।

Related Post

अब फिरोजाबाद नाम से हुई योगी को दिक्कत! जिले का नाम बदलकर चंद्रनगर करने का प्रस्ताव पास

Posted by - August 2, 2021 0
योगी सरकार कई शहरों के नाम बदल चुकी है, अब कांच की चूड़ियों के लिए मशहूर फिरोज़ाबाद शहर के नाम…
CM Yogi

यूपी में तेज होगी नगर निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाने की कवायद: सीएम योगी

Posted by - June 23, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश सरकार सभी नगर निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने की कार्ययोजना तैयार करने जा रही…
पद्म श्री मोहम्मद शरीफ

पद्म श्री मोहम्मद शरीफ ने लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार करना है जीवन का लक्ष्य

Posted by - January 26, 2020 0
अयोध्या। लावारिस शवों का दाह संस्कार करने के लिए पद्म श्री के लिए नामित किए गए मोहम्मद शरीफ ने मीडिया…

श्रद्धा कपूर ने बॉडीगार्ड के जन्मदिन पर नहीं छोड़ी कोई कसर

Posted by - November 3, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। नम्र और उदार स्वभाव के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बॉडीगार्ड अतुल कांबले के जन्मदिन उन्हें सरप्राइज…