अजित पवार को झटका

शरद पवार का सफल रहा ऑपरेशन, अच्छा फील कर रहे: राजेश टोपे

788 0

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार का देर रात ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद शरद पवार अच्छा फील कर रहे हैं। बता दें, इससे पहले शरद पवार (NCP Chief Sharad Pawars) की एंडोस्कोपी भी की गई थी। एंडोस्कोपी के बाद ही ऑपरेशन का फैसला लिया गया। इस मामले पर राकांपा नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि ऑपरेशन के बाद शरद पवार अच्छा फील कर रहे हैं। पत्थर को पित्ताशय की थैली से सफलतापूर्वक हटा दिया गया है।

रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद NCP प्रमुख शरद पवार(NCP Chief Sharad Pawars) को अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिलहाल मंगलवार देर रात को उनकी एंडोस्कोपी की गई है।

पवार (80) को रविवार को पेट में दर्द की शिकायत के बाद जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है। राकांपा नेता नवाब मलिक ने बताया कि पवार को उनके पूर्व निर्धारित ऑपरेशन से एक दिन पहले, मंगलवार को पेट में दर्द की शिकायत की वजह से एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलिक ने ट्वीट किया था कि हमारे पार्टी अध्यक्ष शरद पवार कल (रविवार) शाम से पेट में दर्द से परेशान थे, इसलिए उन्हें जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि उनके पित्ताशय में समस्या है।

मंत्री ने कहा था कि वह खून पतला करने की दवाइयां लेते हैं, जिन्हें इस समस्या का पता चलने के बाद बंद कर दिया गया है। उन्हें 31 मार्च, 2021 को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा जिसके बाद शरद पवार की एंडोस्कोपी और सर्जरी होगी। इसलिए अगली सूचना तक उनके सभी कार्यक्रम रद्द किए जाते हैं। राकांपा नेता और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात की है और चिंता की कोई बात नहीं है।

Related Post

Rural

सीएम योगी के ‘समुदाय’ ने बदली ग्रामीण विकास की तस्वीर, गांव कर रहे शहरों को फेल

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों (Rural) क्षेत्रों की लगातार तस्वीर बदल रहे हैं।…
cm yogi

गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: सीएम योगी

Posted by - December 22, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आए फरियादियों…

शरद पवार ने दिया अखिलेश का साथ, सपा के साथ गठबंधन कर लड़ेंगे यूपी 2022 विधानसभा चुनाव

Posted by - July 27, 2021 0
यूपी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सपा तैयारियां कर रही, इस बीच खबर आई है कि एनसीपी समाजवादी पार्टी के…