Nathan Lyon

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मुकाबले में नाथन लायन ने रचा इतिहास

556 0

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच जारी टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के दिग्गज ऑफ स्पिनर नाथन लायन (Nathan Lyon) ने 5 विकेट झटके। नाथन लायन के दम पर श्रीलंका (Sri Lanka) को दो टेस्ट मैचों की पहले मुकाबले में 10 विकेट से शिकस्त दी। उनकी फिरकी गेंदबाजी के सामने मेजबान श्रीलंका ने घुटने टेक दिए। लायन के लिए टेस्ट करियर का 20वां 5 विकेट था। लायन (Nathan Lyon) की शानदार गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 212 रनों पर रोक दिया।

इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 4 गेंदों में हासिल किया है। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में सिर्फ 110 रन पर सिमट गई। लायन ने भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव को भी पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका के बल्लेबाज लायन के सामने एकदम बेबस नजर आए। लायन ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में चार श्रीलंकाई खिलाड़ियों का शिकार किया।

आज से बड़ी राहत, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 131 मुकाबलों में 434 विकेट चटकाए थे। नाथन लायन के नाम अब 109 टेस्ट मैचों में 436 विकेट हो गए हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के टॉप 10 गेंदबाजों की सूची में भी लायन शामिल हो गए हैं।

पीएम मोदी ने 6,000 करोड़ रुपये की RAMP योजना की शुरू

Related Post

विराट कोहली ने मोहम्मद शमी का किया सपोर्ट, कहा- भारत को जिताएं कई मैच

Posted by - October 30, 2021 0
दुबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों को कड़ा जवाब दिया है।…
मेगन शट

स्मृति और शेफाली मुझे पहचान चुकी हैं, भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं : मेगन शट

Posted by - March 6, 2020 0
नई दिल्ली। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आगामी आठ मार्च रविवार को आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल खेला…

भारत की बेटी प्रिया मालिक ने रचा इतिहास, इस बड़े टूर्नामेंट में जीता Gold

Posted by - July 25, 2021 0
टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया…