CM Yogi

पाकिस्तान की जितनी आबादी, दस वर्ष में उससे अधिक हमारे यहां गरीबी रेखा से उबरेः योगी

308 0

गाजियाबाद : पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है- फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी पार 400 पार। यह नारा अकारण ही नहीं गूंज रहा है, बल्कि इसके पीछे देश के अंदर 10 वर्ष में हुआ परिवर्तन है। देश के परिवर्तन का कारण केवल नरेंद्र मोदी हैं। पाकिस्तान की जितनी आबादी है, भारत में उससे अधिक आबादी 10 वर्ष में गरीबी रेखा से मुक्त होकर खुशहाल जीवन यापन कर रही है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहीं। उन्होंने गुरुवार को पिलखुआ में जनसभा कर गाजियाबाद से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी व विधायक अतुल गर्ग के लिए कमल का फूल खिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिलखुआ के हस्तशिल्पियों व कारीगरों ने हैंडलूम के माध्यम से अपने हुनर का लोहा मनवाया।

इस वर्ष के अंत तक मेरठ में शुरू कर देंगे मेट्रो का कार्य

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े-बड़े कार्य हुए हैं। दिल्ली से मेरठ के बीच 12 लेन का हाइवे बन चुका है। रैपिड रेल का कार्य तेजी से चल रहा है। 2014 में मोदी जी आए थे तो देश के महज पांच शहरों में मेट्रो थी, आज देश के 20 और यूपी के छह शहरों (लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आगरा, कानपुर) में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है। इस वर्ष के अंत तक मेरठ सिटी में मेट्रो का कार्य प्रारंभ कर देंगे। 2014 में सात एम्स थे, आज 22 एम्स है यानी हर क्षेत्र में कई गुना वृद्धि हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

यहां 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा, पाकिस्तान में 22 करोड़ की आबादी भूखों मर रही

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया। 1947 में पाकिस्तान बना, आबादी से अधिक भूभाग वहां चला गया। आज भारत जहां 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहा है, वहीं पाकिस्तान की 22 करोड़ की आबादी भूखों मरने की स्थिति है। हम यूपी में उपचार के लिए पीड़ित के खाते में सीधे पैसा भेज देते हैं, जिससे उपचार के अभाव में किसी को तड़पना न पड़े।

500 वर्ष बाद रामलला ने अपनी जन्मभूमि पर जन्मदिन मनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 500 वर्षों बाद रामलला को अपनी जन्मभूमि पर जन्मदिन मनाने का अवसर प्राप्त हुआ। रामनवमी पर अयोध्या धाम में आपने देखा होगा कि सूर्यवंश के शिरोमणि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य की किरणों से कैसे अभिषेक हो रहा था। यह देख पूरा सनातन भारत गौरव से आलोकित हो रहा था। यह क्षण कैसे आया, यह किसी से छिपा नहीं है पर विपक्षी दलों के लोग यह कार्य नहीं कर पाते।

आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश आवश्यक

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने उप्र को दंगा व कर्फ्यू की चपेट में ला दिया। हर दूसरे दिन दंगा व महीनों कर्फ्यू लगता था। आज धूमधड़ाके के साथ बिना रोकटोक कांवड़ यात्रा निकलती है। अब सुरक्षा का बेहतर माहौल दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर भारत आवश्यक है। आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्तर प्रदेश का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। विकसित देश के लिए तीसरी बार मोदी जी को पीएम बनाना है।

सीएम योगी बता रहे एक-एक वोट की कीमत तो आयोग मतदाताओं को कर रहा प्रोत्साहित

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, योगी सरकार के मंत्री सुनील शर्मा, नरेंद्र कश्यप, विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सिंह सैनी, गाजियाबाद से भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग, हापुड़ भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, विधायक धर्मेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर आदि मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi paid humble tribute to Sardar Patel.

‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (Sardar…
CM Yogi

स्पेस एक्सप्लोरेशन में ग्लोबल स्टेज पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है भारत: सीएम योगी

Posted by - January 6, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आदित्य-L1 (Aditya-L1) स्पेसक्राफ्ट के सन-अर्थ लैग्रेंज पॉइंट 1 (L1) पर पहुंचने की ऐतिहासिक…
corona cases in india

यूपी में कोरोना के 103 नये मामले, तीन और की मौत लखनऊ में 17 मिले संक्रमित,

Posted by - February 14, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब सोमवार के साथ ही मंगलवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर्स का वैक्सीनशन होगा। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने रविवार को बताया कि अब तक 8.9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाइन कर्मियों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का काम किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन कर्मियों को टीके लगाये जा रहे हैं। इसी क्रम में 15 और 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को दो दिन पहले ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये हैं, जिससे कि संबंधित कर्मी समय से पहुंचकर वैक्सीन की डोज लगवा सके। इसी बीच प्रदेश में रविवार को कोरोना के 103 नये मामले सामने आये हैं, जबकि तीन और की मौत हो गयी है। इसी तरह राजधानी लखनऊ में भी 17 और पीड़ित मिले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी है। मौजूदा समय में प्रदेश में संक्रमण अब स्थिति लगभग पूरी तरह से नियंत्रण में है। जहां एक तरफ रोज होने वाली मौतों की संख्या में भरी कमी हुई है, वहीँ दूसरी तरफ एक्टिव केसेस का नंबर भी कम हो रहा है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 6,02,190 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ कर 8,702 हो गया है। रविवार को मरने वालों में लखनऊ के अलावा मेरठ और लखीमपुर खीरी के 1-1 मरीज शामिल हैं। अपर मुख्य सचिव ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को बात करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड से रिकवरी का प्रतिशत अब 98 फीसदी से ज्यादा हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 156 और अब तक 5,90,448 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,179 क्षेत्रों में 5,11,270 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,57,411 घरों के 15,27,66,050 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,21,440 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,95,61,480 सैम्पल की जांच की गयी है। सहगल ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस का नया प्रयोग कर हर परिवार तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड संक्रमण की जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.95 करोड़ से ज्यादा कोविड के टेस्ट और 15.27 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों से संपर्क कर कोविड संक्रमण की जानकारी ली गयी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश सरकार के कोविड संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण की कार्ययोजना कारगर सिद्ध हो रही है। प्रदेश में सर्विलांस, कांट्रैक्ट कांटेक्ट व एग्रेसिव टेस्टिंग से कोविड नियंत्रण में सफलता मिली है।
Ayodhya

भारत की प्राचीन नगरी अयोध्या को वायु सेवा से जोड़ा जा रहा है: सीएम योगी

Posted by - April 8, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की उपस्थिति में आज यहां उनके सरकारी आवास पर मर्यादा पुरुषोत्तम…