दबंग 3

‘दबंग 3’ का ‘नैना लड़े’ गाने में दिखी मासूम मुहब्बत, लोगों को खूब भाया

851 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘दबंग 3’ का नया गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ‘नैना लड़े’ लोगों की जुबान पर आ गया है। दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और महज कुछ घंटों में यह गाना लाखों बार देखा जा चुका है।

गाने के वीडियो में प्रशंसकों को चुलबुल पांडे (सलमान खान) की मासूमियत से भरपूर प्रेम कहानी से रूबरू करवाया गया है। गाने को चुलबुल पांडे ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने गाने को शेयर करते हुए लिखा कि देखिए मासूम सी खुशी का ब्यूटीफुल सा गाना।

गाने में सलमान खान और सई के बीच काफी मासूमियत से भरपूर रोमांस दिखाया गया है। जो दर्शकों को यह काफी भा रहा है। इसी का नतीजा है कि गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित ‘दबंग 3’ 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

सई मांजरेकर कर रही हैं डेब्यू

सई मांजरेकर की यह पहली फिल्म है। सई के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है कि क्योंकि इसमें वह अपने माता-पिता महेश मांजरेकर और मेधा मांजरेकर दोनों के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। दबंग 3 में महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा उनकी पत्नी का रोल कर रही हैं। फिल्म के एक सीन में तीनों एक साथ दिखेंगे।

इस सीन के बारे में सई ने कहा कि मेरे पिता के साथ जो सीन है उसमें मेरी मां भी हैं। जो इसे अधिक ख़ास बनाता है। इसकी शूटिंग के दौरान मैं उत्साह के साथ झूम रही थी। मैं अपने माता-पिता के साथ सेट पर थी और हम तीनों एक सीन पर काम कर रहे थे। मैं अपनी डेब्यू फिल्म में इससे बेहतर की उम्मीद नहीं कर सकती थी।

Related Post

बागी 3

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट : नए वर्ष में ‘बागी 3’ उनकी पहली फिल्म

Posted by - December 18, 2019 0
नई दिल्ली। साल 2019 नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के लिए सबसे अच्छा साल रहा है, क्योंकि इस साल उनकी प्रत्येक रिलीज…
Narcotics Control Bureau

सुशांत सिंह केस में रिया पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दर्ज किया आपराधिक मामला

Posted by - August 31, 2020 0
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है। हाल ही में खबर आई थी कि…

उत्तराखंड: टिहरी पहुंचे सीएम योगी , पुराने दिनों को याद कर हुए खुश

Posted by - November 3, 2019 0
टिहरी। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित रैबार सम्मेलन में पहुंचे जहां उन्होंने अपने पुराने…

फोन पर रैली संबोधित करते हुए बोले योगी, ममता ने नहीं दी हेलीकॉप्टर उतारने की मंजूरी

Posted by - February 3, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के हेलीकॉप्टर उतरने के लिए बंगाल सरकार ने मंजूरी नहीं दी। सीएम उत्तर…