AK Sharma

जहां भी गंदगी के ढेर रह गये हैं, वहां जल्द सफाई सुनिश्चित किया जाय: एके शर्मा

427 0

लखनऊ। नगर निकायों के सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने अब नगर सुशोभन अभियान (Nagar Sushobhan Abhiyan)शुरू किया है। सोमवार से शुरू यह अभियान पूरे प्रदेश के नगर निकायों में 12 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इस दौरान पिछले 75 घंटे चली कार्रवाई के अंतर्गत हटाये गये कूड़े के ढेर की जगह सेल्फी प्वांइट, बगीचा, पार्क, खेल-कूद आदि बनाया जाना है। यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा।

इस संबंध में नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि जहां भी गंदगी के ढेर रह गये हैं, वहां जल्द सफाई सुनिश्चित किया जाय। ऐसी जगहों पर सेल्फी प्वाइंट अथवा पार्क बनाया जाय। इसके अलावा ऐसी जगहों को नेकी की दीवार के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।

इनमें से कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों, कलाकारों एवं कला बृंद के सहयोग से शाम को संगीत इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित किया जाय। नगरीय निकाय के अधीन सड़कों को भी अभियान चलाकर गड्ढामुक्त किया जाना है। गड्ढामुक्त करने के बाद उसकी फोटोग्राफी भी करानी है।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि जहां भी कभी गंदगी का केंद्र हुआ करता था, वहां पर गमलों के फूल आदि से सजाने का आदेश दिया गया है। इस कारण इसका नाम सुशोभन अभियान रखा गया है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा।

Related Post

Constitution Gallery

यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराज के अंतर्गत त्रिवेणी मार्ग पर सजाई गई संविधान गैलरी (Constitution Gallery) का गुरुवार…
Sarvodaya School

सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 22 मार्च अंतिम तिथि, 30 को परीक्षा

Posted by - March 19, 2025 0
लखनऊ:  समाज कल्याण विभाग और जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों (Sarvodaya Schools) में शैक्षिक सत्र…
cm yogi in civil hospital

सीएम योगी पहुंचे BRD मेडिकल कॉलेज, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Posted by - April 10, 2021 0
गोरखपुर। कोविड की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंडलीय…