lata mangeshkar

‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे…., लता मंगेशकर के निधन से सदमे में डूबा बॉलीवुड

713 0

मुंबई। भारत रत्न लता मंगेशकर (lata mangeshkar) ने रविवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर को कोविड और निमोनिया डिटेक्ट हुआ था और डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी।

92 की उम्र में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड (Bollywood) के तमाम दिग्गज सेलेब्रिटी उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और दिया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने ट्वीट करके शोक जताया है।

लता मंगेशकर के निधन पर भावुक हुए अक्षय(Akshay) 

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी आवाज ही मेरी पहचान है, गर याद रहे… और कोई ऐसी आवाज को कैसे भूल सकता है। लता मंगेशकर जी के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हूं। मेरी हार्दिक संवेदना और प्रार्थनाएं। ओम शांति।’

शंकर महादेवन ने ट्वीट किया, ‘लता मंगेशकर जी हमेशा जीवित रहेंगी। दीदी हम पर अपना आशीर्वाद बनाए रखना।’

दिया मिर्जा (Dia Mirza) ने कहा- ये आवाज हमेशा रहेगी

निम्रत कौर ने लता मंगेशकर की थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत ने आज अपनी आवाज खो दी है। दूसरी लता मंगेशकर कभी नहीं होगी।’ दिया मिर्जा ने भी लता मंगेशकर की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है और लिखा, ‘लता मंगेशकर की आवाज हमेशा देश की आवाज रहेगी। हमें गौरवान्वित करने वाली स्वर कोकिला। हमारी भारत रत्न। ओम शांति।’

भूमि पेडनेकर ने किया लता दीदी को याद

भूमि पेडनेकर ने लता मंगेशकर को याद करते हुए लिखा, ‘एक बहुत दुखद दिन और हम सभी के लिए एक बहुत दुखद दिन। आपका सहयोग हमेशा देश के लिए बना रहेगा मैम। आपके परिवार और दुनिया भर में मौजूद फैंस को मेरी सहानुभूति। ओम शांति।’ इसी तरह ढेरों बॉलीवुड सितारे और करोड़ों फैंस लता मंगेशकर के निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं।

Related Post

केदारनाथ का ओपनिंग वीकेंड,3 दिनों में फिल्म को आगे बढ़ने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी

Posted by - December 11, 2018 0
मुंबई। फिल्म केदारनाथ भले ही उत्तराखंड में बैन हो गई हो लेकिन उसका ओपनिंग वीकेंड औसत रहा। फिल्म ने ओपनिंग…
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई

अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी में हाथापाई, पुलिस ने किया बीच बचाव- Video वायरल

Posted by - November 12, 2019 0
नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ‘सूर्यवंशी’ में नजर आने वाले है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को…
कटरीना कैफ

अक्षय का हाथ थामे नजर आ रही करटीना की यह फोटो सोशल मीडिया पर हो रही वारयल

Posted by - January 13, 2020 0
एंटरटाइनमेंट डेस्क। ऐसे कई सारे फिल्मी एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जो फिल्म में एकसाथ कम करते-करते एक अच्छे दोस्त का…
सारा अली खान

स्टार स्क्रीन अवार्ड में सारा अली खान का यह नया लुक देख उड़े फैंस के होश

Posted by - December 16, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। वैसे तो बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियां किसी से कुछ कम नही हैं। मगर इन दिनों सारा अली खान…