Sana Khan

मम्मी कहती हैं मेरे दोनों गाल गुलाब जामुन की तरह हो गए : सना खान

1532 0

नई दिल्ली। पूर्व बॉलीवुड अदाकारा सना खान (Sana Khan) और उनके शौहर मुफ्ती अनस खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों हर खास मौके की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। हाल ही सना खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने मोटापे को लेकर बात कर रही हैं।

बता दें कि शादी के महज तीन महीने के बाद ही सना खान (Sana Khan)  की मम्मी और पति को वह मोटी नजर आने लगी हैं। इस वीडियो में सना खान काले रंग के कपड़े पर सफेद डॉट वाली हिजाब पहने नजर आ रहीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

भावना कांत बनी गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

सना खान वीडियो में कह रही हैं कि मेरी मम्मी का लगता है कि मेरी मम्मी को लगता है कि मैं मौटी हो गई हैं। और माओं को वैसे भी दुबले-पतले दिखाई देते हैं। भले ही वह कितने मोटे क्यों न हो गए हों। अब अगर मां ऐसा कह रही है तो मैं जरूर मोटी हो रही हूं। उन्होंने बताया कि मेरी मम्मी को लगता है कि मेरे दोनों गाल गुलाब-जामुन की तरह हो गए हैं और मैं गोलू मोलू पोलू हो गई हैं।

 

सना खान वीडियो में आगे कहती हैं कि जब मैं अपनी मम्मी से वीडियो कॉल पर बात करती हूं तो इसी तरह की बातें करके वे मुझे चिढ़ाने लगती हैं। ये संगीन मसला है। इसके लिए कुछ तो करना पड़ेगा। पसीना बहाउंगी और वर्कआउट करूंगी।

Related Post

मर्दानी 2 का ट्रेलर

रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 का ट्रेलर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Posted by - November 14, 2019 0
नई दिल्ली। रानी मुखर्जी अभिनीति मर्दानी 2 का धमाकेदार ट्रेलर गुरुवार को सामने आ चुका है। इस ट्रेलर में पुलिस…
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…