नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019

मुंबई शहर 21 शहरों की पानी की रैकिंग में नम्बर 1, दिल्ली का सबसे खराब : पासवान

988 0

नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को देश के 21 राज्यों की पानी की रैंकिंग जारी की है।

राम विलास ने बताया कि यह सिर्फ दिल्ली के लिए पूरे देश में सर्वे किया गया है। भारतीय मानक ब्यूरो (बीएसआई) के साथ बैठक बुलाई और सर्वे किया है। उन्होंने कहा कि दो समस्या सबसे बड़ी है एक पीने का पानी और प्रदूषण है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी सरकार को दोष देना है और न राजनीति करना है। जब तक हमारे पास मंत्रालय है तब तक लोगों को स्वच्छ पानी पीने की व्यवस्था हो जाए। उन्होंने कहा कि जो भी राज्य सरकार हमसे मदद चाहती है वह हमसे ले सकती है।

देखें अपने शहर की पानी की रैकिंग
1-मुंबई
2-हैदराबाद
3-भुवनेश्वर
4-रांची
5-रायपुर
6-अमरावती
7-शिमला
8-चंडीगढ़
9-त्रिवेंद्रम
10-पटना
11-भोपाल
12-गुवाहाटी
13-बेंगलुरु
14-गांधी नगर
15-लखनऊ
16-जम्मू
17-जयपुर
18-देहरादून
19-चेन्नई
20-कोलकत्ता
21-दिल्ली

बता दें कि है कि दिल्ली में बीते माह पीने के पानी के नमूने बीएसआई की आरंभिक जांच में विफल पाया गया था। इसके बाद पासवान ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक देश में हर घर में नल लगाने और स्वच्छ व शुद्ध पानी मुहैया करवाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इसी के मद्देजनर देश के सभी राज्यों की राजधानी समेत 100 स्मार्ट सिटी की योजना के अंतर्गत आने वाले शहरों में पीने के पानी की शुद्धता की जांच की जा रही है।

दिल्ली में 11 जगहों से लिए गए पानी के नमूने की जांच बीएसआई के लैब में किए जाने पर आरंभिक जांच में कुछ जगहों का पानी 42 मानकों में से 12, 13 व 14 मानकों पर विफल पाए गए थे।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में किया 941.39 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

Posted by - September 8, 2023 0
देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को भल्ला स्टेडियम परिसर में हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण की 941.39 लाख…
सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई

सार्वजनिक शौचालय की यांत्रिकृति सफाई कार्य का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

Posted by - December 4, 2019 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने बीते दो अक्टूबर को यांत्रीकृत सफाई मशीन को हरी…
शव का रात भर इलाज करते रहे डॉक्टर

शव का रात भर इलाज करते रहे डॉक्टर, सुबह थमाया 53 हजार का बिल

Posted by - January 21, 2020 0
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम (गुड़गांव) में एक प्राइवेट अस्पताल का लालच भरा रवैया सामने आया है। यह गंभीर आरोप यहां…
CM Dhami

उत्तराखण्ड स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 में नकल मामले की जांच के लिए मुख्यमंत्री ने SIT का गठन किया

Posted by - September 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के निर्देशों पर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अंतर्गत आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता…