Sadhna Gupta

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का आज होगा अंतिम संस्कार

470 0

लखनऊ: समाजवादी कुनबे सहित राजनीति में अजा शोक की लहर है क्योंकि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) का निधन बीते शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था। वहीं शनिवार देर रात साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर राजधानी लखनऊ पहुंच गया है।

मुलायम सिंह के आवास पर उनका पार्थिव शरीर आज रविवार को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि साधना गुप्ता के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर एक बजे पिपराघाट पर होगा।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता (65) 2020 से ही कोरोना संक्रमित हो गई थी। इसके बाद से ही लंग इन्फेक्शन से पीड़ित हो गई और इनका इलाज चल रहा था।

लखनऊ में आज से लागू धारा 144, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी कुर्बानी

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बीते शनिवार को साधना गुप्ता निधन हो गया। उनके निधन के बाद सपा सहित विपक्ष के नेताओं ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

ईद उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर जामा मस्जिद में लोगों ने अदा की नमाज

Related Post

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी कृष्णानगर की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Posted by - March 4, 2021 0
कृष्णानगर के अलीनगर सुनहरा में खेत से रास्ता न देने पर लखनऊ जीआरपी में तैनात सिपाही ने अपने साथियों के…
एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…