मुख्यार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी सपा में शामिल, अखिलेश यादव ने दिलवाई पार्टी की सदस्यता

681 0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है, समाजवादी पार्टी हर दिन दूसरी पार्टियों के नेताओं को अपने दल में शामिल कर रही है। शनिवार को बसपा के विधायक मुख्यार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी व उनके बेटे को अखिलेश यादव ने सपा में शामिल करवाया। सिबगतुल्लाह के साथत ही अम्बिका चौधरी ने भी बसपा का साथ छोड़कर एकबार फिर से सपा का दामन थाम लिया, वह मुलायम सरकार में मंत्री थे।

मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे सिबगतुल्लाह की पार्टी में वापसी के बाद मुख्तार अंसारी के भी सपा में शामिल होने की उम्मीद है। बता दें कि मऊ जिले में अंसारी परिवार का दबदबा रहा है, पिछली बार भी उन्होंने सपा में अपनी पार्टी कौमी एकता दल का विलय करना चाहा पर अखिलेश ने मना कर दिया था।

बता दें कि अंसारी ब्रदर्स की समाजवादी पार्टी में अच्छी पकड़ है। दूसरे नंबर पर अफजाल अंसारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी से सांसद हैं। जबकि छोटे भाई माफिया मुख्तार अंसारी मउ से बसपा से विधायक हैं। सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके समर्थक भी आज सपा कार्यालय पहुंचे थे।

मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी ने अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। मुहम्मदाबाद विधानसभा से दो बार विधायक रहे चुके मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की अलका राय से हारे थे। अंसारी परिवार पहले भी सपा का हिस्सा रह चुका है। इस परिवार ने कौमी एकता दल नाम से राजनैतिक पार्टी भी बनाई थी। 2017 के विधानसभा चुनाव के पहले भी अंसारी परिवार ने कौमी एकता दल का विलय सपा में कर दिया था।

Related Post

Operation Bhediya

ऑपरेशन भेड़िया पर सीएम की नजर, बहराइच पहुंच पीड़ितों से मिले वन मंत्री

Posted by - August 28, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया (Operation Bhediya) पर नजर बनाए हुए हैं। उनके निर्देश…
Priyanka Gandhi

अखिलेश, प्रियंका ने की मृत कर्मियों के आश्रितों को 50 लाख देने की मांग

Posted by - April 30, 2021 0
लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण…
'न्याय' स्कीम

गाजियाबाद में प्रियंका वाड्रा का रोड शो आज, दूधेश्वरनाथ मंदिर जाने की नहीं मिली इजाजत

Posted by - April 5, 2019 0
गाजियाबाद। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार यानी आज गाजियाबाद में रोड शो करेंगी। इसके साथ ही वह…