मुख्तार अंसारी

मुख्तार अंसारी देर रात बांदा जेल पहुंचा

853 0

उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को मंगलवार को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल शिफ्ट किया जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद यूपी पुलिस अंसारी को लेकर निकल गई।

बांदा पहुंचने से पहले मुख्तार की गाड़ी पलटने को लेकर उनके भाई अफजल अंसारी ने कहा कि अगर वो जानबूझकर कुछ करते हैं, तो ऐसे तानाशाहों का अंत करीब आ गया है। तानाशाही को खत्म करने के लिए बलिदान देना पड़ता है। अगर रास्ते में कुछ भी ऐसा होता है, तो मैं यही मानूंगा कि मुख्तार ने एक तानाशाह सरकार के अंत के लिए बलिदान दिया है।

कांग्रेस का हाथ मुख्तार के साथ

अफजल अंसारी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट यह सुनिश्चित करेगा कि सत्ता में बैठे लोग किसी की हत्या न करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री खुद जनसभा में कहते हैं कि गाड़ी तो पलट कर रहेगी। गाड़ी यूपी के किस बॉर्डर पर पलटेगी, ये नहीं बताऊंगा। बताया जा रहा है कि अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश अवस्थी ने आदेश दिया है कि मुख्तार को लेकर आ रहा यूपी पुलिस का काफिला जिस-जिस जिले से गुजरेगा, उस-उस जिले की पुलिस काफिले को एस्कॉर्ट करेगी।

 

Related Post

कांग्रेस की बैठक

कांग्रेस महासचिवों की बैठक जारी,पहली बार महासचिव के तौर पर शामिल हुईं प्रियंका

Posted by - February 7, 2019 0
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों में कांग्रेस जोर-शोर से जुटी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस के महासचिवों और…
केजरीवाल का अधिकारियों संग बैठक

कोरोना वायरस: केजरीवाल का बड़ा फैसला, खत्म हो सकता है शाहीन बाग का धरना

Posted by - March 16, 2020 0
नई दिल्ली। देश में तेजी के साथ पांव पसार रहे इस कोरोना वायरस के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज…
मायावती

मायावती ने बीजेपी पर साधा निशाना, योगी की पार्टी को ना ‘अली’ और ना ही ‘बजरंगबली’ का वोट पड़ेगा

Posted by - April 13, 2019 0
बदायूं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी पर निशाना साधते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा योगी की पार्टी को ना…
गगनयान मिशन

मानव अंतरिक्ष उड़ान हमें दीर्घकालिक राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की रूपरेखा तैयार करने का अवसर: इसरो

Posted by - January 22, 2020 0
बंगलूरू। भारत के महत्वकांक्षी अभियान गगनयान मिशन पर इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि गगनयान मिशन केवल मानव को…
CM Dhami participated in the 47th All India PR Conference-2025

सरकार और जनता के बीच भरोसेमंद संवाद समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: मुख्यमंत्री

Posted by - December 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक…