Mukesh Ambani

फोर्ब्स की सूची जारी : लगातार 13वें साल सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी

1637 0

नई दिल्ली। फोर्ब्स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani ) लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।  इस सूची में कई नाम पहली बार शामिल हुए हैं। टॉप 100 अमीरों की संपत्ति में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

पहले स्थान पर रहे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि हाल ही में रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में कई वैश्विक कंपनियों ने निवेश किया था, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है।

अंबानी के बाद ये हैं भारत के सबसे अमीर सख्स

  • सूची में दूसरे स्थान पर अदाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडाणी हैं, जिनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है।
  • तीसरा स्थान एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नाडार को मिला है। नाडर की संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है।
  • वहीं चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं, जो 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है।
  • छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला हैं।
  • पालोनजी मिस्त्री को सातवां स्थान मिला है। उनकी नेट वर्थ 11.4 अरब डॉलर है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और अरबपति भारतीय बैंकर उदय कोटक आठवें स्थान पर हैं और वे 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।
  • सूची में नौवा स्थान गोदरेज फैमिली को मिला है, जिनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है।
  • 10वें नंबर में स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।

शीर्ष 100 अमीरों में सिर्फ तीन महिलाएं शामिल

फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट 2020 के शीर्ष 100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं ही शामिल हैं। ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है। बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं की नेट वेल्थ 4.6 अरब डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं। वहीं तीन अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ यूएसवी की लीना तिवारी 47वें स्थान पर हैं।

KBC 12 : अस्मिता माधव गोरे अपने माता-पिता की हैं श्रवण कुमार

सूची में पहली बार शामिल हुए ये कारोबारी

गौरतलब है कि कोरोना काल में एक ओर जहां लोगों को नुकसान हुआ है। वहीं कई अरबपति से भी हैं जिनकी संपत्ति बढ़ी है। फोर्ब्स की सूची में पहली बार उनका नाम शामिल हुआ है। नौकरी डॉट कॉम की पेरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक संजीव भीकचंदानी समेत देश के कुल नौ कारोबारी पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। संजीव 68वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। इनके अलावा रिलैक्सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, जेरोधा ब्रोकिंग के नितिन और निखिल कामथ, जीआरटी ज्वेलर्स के जी राजेंद्र, विनाती ऑर्गेनिक्स के विनोद सराफ, आरती इंडस्ट्रीज  के चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगोई, आईपीसीए लैबोरेट्रीज के प्रेमचंद्र गोधा, एसआरएफ के अरुण भारत राम और हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स के आरजी चंद्रर्मोगन भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

Related Post

DM Savin Basnal

जनसुरक्षा में बाधक 04 शराब दुकानों के प्रशासन ने किए चारों खाने चित

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के जनसुरक्षा जनजीवन सर्वाेपरि के भाव पर डीएम सविन बसंल (DM Savin Basnal) की सशक्त सड़क…
AK Sharma

देश में पहली बार गरीबों की चिंता करने वाली सरकार बनी है: एके शर्मा

Posted by - May 5, 2024 0
अम्बेडकरनगर। प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने अम्बेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा अकबरपुर और जलालपुर…
CM Nayab Singh

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, टिकट को लेकर हुई बैठक

Posted by - August 24, 2024 0
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के सेलेक्शन को लेकर रणनीति बना रहीं…
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

मालेगांव केस में आरोपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति में…
CM Dhami reached AIIMS Rishikesh

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

Posted by - June 27, 2025 0
रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर जनपद रुद्रप्रयाग में हुई बस दुर्घटना में…