MS Dhoni

धोनी ने DP में लगाया तिरंगा, लिखा- ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’

868 0

नई दिल्ली। देश अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हर तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस 75वें स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा अभियान’ की भी शुरुआत हो चुकी है, जिसके साथ हर देशवासी जुड़ रहा है। हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा की तस्वीर और घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) का नाम भी जुड़ गया है।

धोनी (MS Dhoni ) ने इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो बदल कर उसपर तिरंगा की तस्वीर लगाई। इसी के साथ उन्होंने तस्वीर पर एक खास संदेश भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ”भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं।”

उल्लेखनीय है कि धोनी (MS Dhoni ) सोशल मीडिया काफी कम एक्टिव रहते हैं। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर धोनी कम ही पोस्ट करते हैं। धोनी का 15 अगस्त से खास लगाव भी है। उन्होंने 2020 में 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

धोनी के अलावा अन्य कई खिलाड़ी भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहे हैं और अपनी प्रोफाइल फोटो पर तिरंगा की तस्वीर लगा रहे हैं।

समीर वानखेड़े को राहत, नहीं मिले मुस्लिम होने के सबूत

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लें।

इरफान पठान ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि तिरंगा मेरी शान, तिरंगा मेरी जान। हर भारतीय दिल से गाए तिरंगा मेरा अभिमान। आइए सभी मिलकर 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा मुहिम में साथ में मिलकर हर घर पर तिरंगा फहराएं।

Related Post

श्यामली सिंह

ट्यूमर के होते हुये भी हार नहीं मानी पश्चिम बंगाल की श्यामली सिंह, जीता सिल्वर मेडल

Posted by - December 16, 2019 0
स्पोर्ट्स डेस्क। आज के दौर में महिलाएं किसी भी पुरुष से कम नही हैं हमारे भारत देश की ये महिलाएं…
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

वेस्टइंडीज के खिलाफ जानें टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, जानिए किसका कटेगा पत्ता?

Posted by - December 6, 2019 0
हैदराबाद। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। इस लिहाज…
Trinbago defeated Tallawah seventh time

ट्रिनबागो ने तल्लावाह को हरा कर कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सातवीं बार की जीत दर्ज

Posted by - September 2, 2020 0
आंद्रे रसेल के धमाकेदार अर्धशतक के बावजूद ट्रिनबागो नाइटराइडर्स ने जमैका तल्लावाह को 19 रन से हराकर (Trinbago defeated Tallawah…