एमपी: केंद्रीय मंत्री बनते ही सिंधिया ने मप्र को दी बड़ी सौगात

645 0

भाजपा के राज्यसभा सांसद और मप्र के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को हाल ही में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। मंत्रलय का प्रभार संभालते ही सिंधिया ने मप्र को एक बड़ी सौगात दी है। सिंधिया अब मप्र से 8 नई फ्लाइट शुरू करने जा रहे हैं। यह फ्लाइट 16 जुलाई के बाद से शुरू हो जाएंगी। सिंधिया ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए शेयर की है। सिंधिया ने रविवार की दोपहर में ट्वीट करते हुए लिखा, “मप्र के खुशखबरी, 16 जुलाई से मप्र से 8 नई फ्लाइट्स शुरू होने जा रही है।

ये फ्लाइट्स ग्वालियर-मुंबई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे-ग्वालियर, जबलपुर-सूरत-जबलपुर, अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमदाबाद होंगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार संभाला है। मध्य प्रदेश के प्रमुख नेता सिंधिया ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वह मार्च 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और इस समय राज्यसभा सदस्य हैं। जनरल वी के सिंह ने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

सिंधिया ने जब कार्यभार संभाला, तब उनके साथ वी के सिंह और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। सिंधिया ने ऐसे समय में मंत्रालय का कार्यभार संभाला है, जब नागरिक उड्डयन क्षेत्र को कोरोना वायरस महामारी के कारण मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में मांग काफी अधिक प्रभावित हुई है और इसके चलते विमानन कंपनियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।

एडीजी प्रेस वार्ता में बोले, 15 अगस्त के पहले शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी

सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ा रही है। सिंधिया ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान संचार, वाणिज्य और उद्योग तथा बिजली राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है। सिंह ने एक ट्वीट में कहा, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझ पर जो विश्वास किया है, उससे मैं अभिभूत हूं। आज, मैंने नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। एक बेहतर और प्रगतिशील भारत के लिए श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ काम करने का मेरा निरंतर प्रयास रहेगा।

Related Post

CM Dhami

आगामी सालों में करीब 1 लाख किसानों को जोड़ने का है लक्ष्य: मुख्यमंत्री

Posted by - December 13, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सेटेलाइट सेन्टर भाऊवाला…
आजम खान

2019 में आई गठबंधन की सरकार तो अफसरों से साफ कराऊंगा मायावती के जूते – आजम खान

Posted by - April 15, 2019 0
रामपुर।  संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी और ऐक्ट्रेस जया प्रदा पर अश्लील बयान देकर चौतरफा घिरे एसपी नेता आजम खान…
Anand Bardhan

नंदादेवी राजजात यात्रा मार्गों एवं पड़ावों को दुरूस्त कराए जाने के लिए तत्काल कार्यवाही शुरू की जाए: मुख्य सचिव

Posted by - September 25, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में वर्ष 2026 में आयोजित होने…