एडीजी प्रेस वार्ता में बोले, 15 अगस्त के पहले शहरों को दहलाना चाहते थे आतंकी

529 0

यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि लखनऊ से गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों को दहलाने की योजना बना रहे थे। एटीएस को इनके पास से विस्फोटक बरामद हुआ है।

लखनऊ में एटीएस की कार्रवाई में गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादी अलकायदा समर्थित गजवातुल हिंद संगठन से जुड़े हुए थे। यह संगठन उमर नामक एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था। यूपी के एडीजी के अनुसार, अलकायदा समर्थित आतंकी संगठन पेशावर व क्वेटा से संचालित किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि उमर लखनऊ में जेहादी प्रवृत्ति के लोगों को तैयार कर रहा था।उन्होंने बताया कि मिनहाज अहमद और मशीरुद्दीन उर्फ मुशीर इस संगठन के सदस्य हैं। ये लोग 15 अगस्त से पहले शहरों में अलग-अलग जगह धमाके की योजना बना रहे थे।

एडीजी ने बताया कि इनपुट के आधार पर मिनहाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। एडीजी ने कहा कि सूचना मिलने पर एक टीम द्वारा मिनहाज अहमद के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी गई तो वह घर पर मिला।

उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। एटीएस को उसके घर से एक पिस्टल व आईईडी बरामद हुई। वहीं, प्राप्त हुए आईईडी को बीडीडीएस की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा है।

दूसरी टीम के द्वारा अभियुक्त मशीरुद्दीन के लखनऊ स्थित घर पर दबिश दी गई। उसके घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ। एडीजी के अनुसार दोनों अभियुक्तों से एटीएस पूछताछ कर रही है।

एटीएस ने लखनऊ में पकड़ा 2 अलकायदा से जुड़े आतंकवादी

उन्होंने बताया कि अन्य टीमों द्वारा इन आतंकवादियों के सहयोगियों की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पूछताछ के दौरान हिरासत में हिए गए अभियुक्तों द्वारा अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात कही गई है। जिसके आधार पर एटीएस की टीम इन इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

Related Post

Amrit Snan

अमृत मिशन की अनूठी पहल लोगों को अमृत स्नान के साथ दिया स्वच्छता का सन्देश

Posted by - November 27, 2023 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके…
Brajesh Pathak

ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, CMO के कसे पेंच

Posted by - May 9, 2022 0
रायबरेली। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने सोमवार को बछरावां सीएचसी (CHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कर वार्डों में…

यूपी में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का धंधा, अंगूठा लगाते ही अकाउंट कर देते थे साफ

Posted by - August 8, 2021 0
यूपी के देवरिया में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां अंगूठा लगाते…
Yogi government will connect women with solar energy

योगी सरकार एक लाख सूर्य सखियों से गांव-गांव तक पहुंचाएगी सौर ऊर्जा की रोशनी

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर…