MP: देवास में 2 साल की बच्ची में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट

819 0

मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उज्जैन और अशोकनगर में डेल्टा प्लस वैरिएंट से दो की मौत के बाद अब 2 साल की कोरोना से संक्रमित हुई बच्ची में भी खतरनाक डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। भोपाल सीएमएचओ प्रभाकर तिवारी के मुताबिक दो साल की जिस बच्ची में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला था वह देवास के कालापीपल की रहने वाली थी और उसका भोपाल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि अब बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है।

वहीं मध्यप्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को ‘वेबदुनिया’ ने सबसे पहले इस बात का खुलासा किया था कि प्रदेश में कोरोना से संक्रमित 6 मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पाया गया है।

भोपाल में 3, उज्जैन में 2 और अशोकनगर में कोरोना संक्रमित एक मरीज में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। जिन 6 कोरोना संक्रमित मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है उनमें 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डेल्टा प्लस वैरिएंट से संक्रमित उज्जैन की 59 वर्षीय महिला और अशोकनगर के 40 वर्षीय संक्रमित मरीज ने भोपाल के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेल्टा प्लस वैरियंट से संक्रमित दोनों मरीजों को वैक्सीन की डोज नहीं लगी थी वहीं जिन चार डेल्टा प्लस संक्रमित लोगों को वैक्सीन लगी थी उनको अस्पताल में एडमिट करने की भी जरुरत नहीं पड़ी।

Related Post

delhi high court

कोरोना परीक्षण केंद्र और टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़ाए सरकार : दिल्ली हाई कोर्ट

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली । दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जिसको देखते हुए दिल्ली हाई…
Mahant Nritya Gopal Das

महंत नृत्य गोपाल दास मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को होंगे डिस्चार्ज

Posted by - September 6, 2020 0
गुरुग्राम। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को मेंदांता हॉस्पिटल से 7 सितंबर को डिस्चार्ज…
मुलायम सिंह यादव

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत,सिविल अस्पताल में भर्ती

Posted by - December 19, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को गुरुवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।…