MP KAUSHAL KISHORE SON CASE

कोतवाली पहुंचा मोहनलालगंज सांसद का बेटा आयुष, दर्ज कराया बयान

836 0
लखनऊ। यूपी के लखनऊ में दो मार्च को सांसद के बेटे पर गोली चलने के मामले में रविवार को आयुष किशोर (MP Son Ayush) ने हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान आयुष (MP Son Ayush) को लखनऊ न छोड़ने की हिदायत भी दी गई है। एडीसीपी का कहना है कि आयुष (MP Son Ayush) को सीआरपीसी 41 के तहत नोटिस भी दिया गया है।

सांसद के बेटे आयुष किशोर  (MP Son Ayush)  पर गोली चलने के मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिलने के बाद रविवार को आयुष ने अकेले मडियांव कोतवाली पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। इस दौरान आयुष (MP Son Ayush) को लखनऊ से बाहर न जाने की हिदायत भी दी गई है। आयुष किशोर (MP Son Ayush) ने अपने साले आदर्श सिंह से खुद पर गोली चलवाई थी। इस मामले में आदर्श सिंह ने बताया था कि आयुष द्वारा इस घटना को अंजाम दिलाते हुए पांच लोगों को फंसाने की साजिश रची गई थी।

दो मार्च को चलाई गई थी गोली

बता दें कि दो मार्च को सांसद के बेटे आयुष  (MP Son Ayush)  पर गोली चली थी। इसे लेकर कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया था लेकिन पुलिस ने इस घटना का कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए उसके साले आदर्श सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी आदर्श सिंह के बयान दर्ज करने के साथ ही मडियांव कोतवाली में तैनात दारोगा राधे श्याम के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होते ही आयुष (MP Son Ayush) पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले पर हाईकोर्ट से स्टे लेने के बाद रविवार को आयुष (MP Son Ayush)  अकेला मडियांव कोतवाली पहुंचा, जहां एडीसीपी प्राची सिंह के सामने आयुष का बयान दर्ज कराया गया।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह का कहना है कि आयुष किशोर  (MP Son Ayush)  मडियांव कोतवाली में आया हुआ था। उसका बयान दर्ज किया गया है। उसको सीआरपीसी 41 के तहत नोटिस भी दिया गया है। इस मामले पर आयुष  (MP Son Ayush)  को हिदायत भी दी गई कि वह लखनऊ छोड़कर नहीं जा सकता है। साथ ही वह विवेचना में सहयोग करेगा। एडीसीपी का कहना है आयुष और उसकी पत्नी के जो भी आरोप-प्रत्यारोप हैं, उनकी गहनता से जांच की जाएगी।

Related Post

Ban on use of plastic bottles in government offices

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

Posted by - February 28, 2023 0
लखनऊ। सिंगल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi…

उत्तराखंड सरकार को हाईकोर्ट से राहत, अब ज्यादा तीर्थयात्री कर सकेंगे चारधाम यात्रा

Posted by - October 5, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड सरकार को नैनीताल हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अब असीमित संख्या में तीर्थयात्री चारधाम यात्रा कर सकेंगे।…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के लिए संगम के साथ ही सज संवर रहे अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट धाम

Posted by - December 24, 2024 0
महाकुम्भनगर। सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर तैयारियां सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं हो रही…
CM Yogi listened to the problems of the people during Jata Darshan.

प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही: सीएम योगी

Posted by - October 6, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश भर से आये फरियादियों के पास मुख्यमंत्री…
TB Free India

बोले निक्षय मित्र-डिजिटल प्लेटफॉर्म से टीबी मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

Posted by - January 2, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘टीबी मुक्त भारत’ (TB Free India) के संकल्प को…