sanjay raut

‘युद्ध जैसे हालात’, Covid-19 की स्थिति पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए- संजय राउत

848 0

ऩई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नए मामले 2.5 लाख के पार आए हैं। नए मामलों में सिर्फ महाराष्ट्र से 68,631 केस सामने आए।

कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों से पैदा हुई “गंभीर स्थिति” पर चर्चा के लिए शिवसेना ने संसद के दो दिनों की विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने मौजूदा स्थिति को “युद्ध जैसी” बताते हुए कहा कि सभी जगह घबराहट और तनाव है। महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है और वहां पिछले कुछ दिनों से लगातार 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने मौजूदा स्थिति को लेकर ट्विटर पर लिखा, “यह एक अभूतपूर्व और लगभग युद्ध जैसी स्थिति है। हर जगह भारी घबराहट और तनाव है, ना बेड है, ना ऑक्सीजन और वैक्सीनेशन भी नहीं हो रही है! यह कुछ और नहीं, बल्कि पूरी तरह अफरातफरी का माहौल है। इस स्थिति पर चर्चा के लिए कम से कम दो दिनों का संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए…जय हिंद!”

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddav Thackeray) ने दावा किया कि उन्होंने राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार की व्यस्तता से वह उपलब्ध नहीं हो सके।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा था, ‘‘महाराष्ट्र को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जरूरत है और सभी उत्पादित ऑक्सीजन का इस्तेमाल चिकित्सा जरूरतों के लिए किया जा रहा है। मैंने ऑक्सीजन आपूर्ति की जरूरत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपर्क किया लेकिन वह कल फोन पर उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। हालांकि, केंद्र राज्य के साथ सहयोग कर रहा है।’’

Related Post

भूपेश बघेल के पिता को रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्वयं सीएम ने दिया था ऑर्डर

Posted by - September 7, 2021 0
ब्राह्मण समाज पर विवादित टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य के सीएम भूपेश बघेल के पिता को गिरफ्तार कर…
SBI से NEFT

SBI से NEFT करना हुआ आसान, जानें कितना देना होगा चार्ज

Posted by - December 22, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के जरिए नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (NEFT) सेवा मुहैया कराता…
CM Yogi

देश को ठगने का रहा है कांग्रेस का इतिहास: सीएम योगी

Posted by - February 7, 2023 0
उत्तर त्रिपुरा/खोवाई/त्रिपुरा सदर। त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने सेब, कीवी और ड्रैगनफ्रूट की उत्पादकता बढ़ाने के लिए विशेष निर्देश दिए

Posted by - January 16, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सेब की अति सघन बागवानी योजना…