MP By Elections: मतदान के दौरान सुमावली और भिंड में कई जगह फायरिंग

1080 0

राजनीति डेस्क.  मध्य प्रदेश की 19 जिलों की 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटें भी शामिल हैं. इस दौरान सुमावली विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा और भिंड में दो जगहों पर फायरिंग की खबर है. प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए हैं इसके बावजूद भी मतदान के दौरान हिंसा की खबरे भी सामने आ रही हैं. शाम 5:30 बजे तक 66.09 फीसद मतदान हो चुका था.

फोर्ब्स की अमीर लोगों की लिस्ट में मुकेश अंबानी तीन पायदान नीचे फिसले

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 14 सीटें में ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, गोहद, मेहगांव, अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा, करैरा, पोहरी और बड़ा मलहरा शामिल हैं. ख़बरों के अनुसार सुमावली विधानसभा के जौरी गांव में वाइक पर सवार नकाबपोश उपद्रवियों ने फायरिंग की. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र में गोलीबारी से काफी हड़कंप मच गया था. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. विवाद को बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. उपचुनाव में मुरैना जिले की 5 सीटें भी शामिल है.

मध्य प्रदेश के मुरैना में उपचुनाव के दौरान हिंसा पर एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि हमें मतदान केंद्रों से दूर कुछ स्थानों पर हिंसा की खबरें मिलीं हैं. इन घटनाओं ने मतदान को प्रभावित नहीं किया है. एसपी ने आगे कहा कि गोलीबारी के वीडियों की जांच की जा रही है और इस घटना पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

साथ ही बताया जा रहा है कि फर्जी मतदान को लेकर सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री ऐदल सिंह कंषाना और कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह,  दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड गए. मतदान के लिए लाइन में लगे कुशवाह समाज के लोगों पर बीजेपी समर्थकों ने लाठियों से मारपीट कर फायरिंग की.

 

Related Post

CM Dhami

हरियाणा में 41 फीसदी सरपंच महिलाएं निडर होकर अपने गांव को आगे बढ़ा रही हैं: धामी

Posted by - September 23, 2024 0
चंडीगढ़। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को पिंजौर में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी…
CM Yogi

पीठ का सपना साकार कर गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर योगी का हुआ जोरदार स्वागत

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । ढोल नगाड़ों की थाप पर श्रीराम चित्रांकित केसरिया ध्वजा लहराते, झूमते-नाचते युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे। सीएम की सवारी…
Jagdeep Dhankhar

प्रेरणा मूर्ति हैं वीरांगना अहिल्याबाई होल्करः उपराष्ट्रपति

Posted by - June 1, 2025 0
आगरा: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती एक तारीख और ऐतिहासिक घटना नहीं,…
CM Dhami

महापौर ने सीएम धामी को दी आपदा से हुई क्षति की जानकारी, सौंपा मांग पत्र

Posted by - September 10, 2023 0
ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों, सम्पर्क मार्गों एवं…