Charama Valley

चारामा घाटी में भूस्खलन से बाधित हुआ एनएच-30 पर आवाजाही

524 0

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर में तेज बारिश ने इलाको को मुसीबत में डाल दिया है। कांकेर में बारिश की वजह से चारामा घाटी (Charama Valley) में भूस्खलन के बाद एनएच-30 पर आवाजाही बंद कर दी है। शनिवार रात से हो रही तेज बारिश के चलते बड़ी-बड़ी चट्टानें मुख्य मार्ग पर गिर गई हैं। इसके चलते रायपुर-जगदलपुर मार्ग बाधित हो गया है।

अच्छी बात ये है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, पर आवागमन बाधित है। नेशनल हाईवे होने के कारण पुराने मार्ग से आवागमन को प्रशासन ने चालू करवाया है। चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रास्ते को बंद करा दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर पुनः रास्ता बहाल करने का प्रयास जारी है, इसके लिए बड़ी क्रेन मंगाई गई हैं तब तक सावधानी पूर्वक पुराने रास्ते से आवागमन चालू किया गया है।

सावन महीने में नदी में मिला 30 किलो चांदी का शिवलिंग

Related Post

57 kg honey was extracted from beehive in CM's residence

मुख्यमंत्री आवास में मधुमक्खियों के छत्ते से निकला 57 किलो शहद

Posted by - March 18, 2025 0
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंगलवार को शहद (Honey) निष्कासन कार्य किया गया। पहले चरण में 57 किलोग्राम शहद निकाला…
Cloudburst

प्रभावितों के भोजन,रहने व दवाइयां की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश

Posted by - August 5, 2025 0
अपने आंध्र प्रदेश दौरे को बीच में ही तत्काल निरस्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार…
Naxalites Encounter

गरियाबंद में चल रही मुठभेड़ में 14 नक्सली ढेर, भरी मात्रा में हथियार बरामद

Posted by - January 21, 2025 0
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पिछले 36 घंटे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। अब तक कुल 14…
CM Yogi

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Posted by - April 20, 2024 0
राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान…