MoU signed for production of compressed bio gas

सीएम साय की अध्यक्षता में कम्प्रेस्ड बायो गैस के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय MoU पर हस्ताक्षर

359 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) और उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में आज (बुधवार) सवेरे यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में सतत् योजना के अंतर्गत कम्प्रेस्ड बायो गैस (Compressed Bio Gas) के उत्पादन के लिए त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए ।

यह त्रिपक्षीय एमओयू भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड तथा राज्य के नगर पालिक निगम रायपुर और भिलाई तथा छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण के मध्य किया गया। छत्तीसगढ़ बायो फ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन के उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा था।

भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड ने रायपुर और भिलाई में कम्प्रेस्ड बायो गैस (Compressed Bio Gas) संयंत्र की स्थापना में इच्छा जाहिर की है। राज्य में इन दो संयंत्रों में लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।प्रत्येक संयंत्र की क्षमता 100 से 150 टीपीटी होगी। इस एमओयू से राज्य में लगभग 200 से 250 मीट्रिक टन नगरीय ठोस अपशिष्ट का उपयोग प्रतिदिन जैव ईंधन के उत्पादन में किया जाएगा।

मुख्यमंत्री साय प्रतिभावान खिलाड़ियों को कल करेंगे पुरस्कृत

संयंत्र के निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे राज्य में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 60 हजार मानव दिवस प्रति प्रतिवर्ष रोजगार का सृजन होगा। सभी कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों में पूर्ण क्षमता से उत्पादन एवं विक्रय होने पर राज्य को प्रतिवर्ष 20 लाख रुपये का जीएसटी प्राप्त होगा।

संयंत्र में सह-उत्पाद के रूप में जैविक खाद होगा। इससे छत्तीसगढ़ में जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। कम्प्रेस्ड बायो गैस संयंत्रों की स्थापना छत्तीसगढ़ ग्रीन वार रूम की दिशा में एक सुदृढ़ कदम साबित होगा।

Related Post

CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

Posted by - September 26, 2022 0
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri) की प्रतिपदा, सोमवार को शिवावतारी एवं नाथपंथ के प्रणेता गुरु गोरक्षनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में…
CM Nayab Singh

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं, राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : नायब सिंह सैनी

Posted by - November 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी…
PM Modi

रुद्रपुर में शंखनाद से मोदी का स्वागत, देवभूमि पर मोदी-मोदी की गूंज

Posted by - April 2, 2024 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) मंगलवार दाेपहर उत्तराखंड के रुद्रपुर पहुंचे। मोदी के स्वागत के लिए लोगों में अलग…
OTS

बिजली बिल में बकाये को चुकाने के लिए योगी सरकार द्वारा शुरू की गई OTS को मिला जन समर्थन

Posted by - December 3, 2023 0
लखनऊ। बिजली उपभोक्ताओं को बकाये की राशि चुकाने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान…