मां दुर्गा अब कोरोनावायरस से बचाएंगी

मां दुर्गा अब कोरोनावायरस से बचाएंगी! भजन गायक नरेंद्र चंचल का Video वायरल

1298 0

मुंबई। कोरोनावायरस के कहर से आज दुनिया का लगभग हर देश परेशान है। कोरोनावायरस  विकराल रूप लेता जा रहा है। सरकारे लगातार प्रयास कर रही हैं। इस विपदा से पूरी दुनिया में अब तक 5000 हजार तक लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। भारत की बात करें तो 75 से ज्यादा मामले सामने आ चुके है। भारत में कोरोना वायरल के कारण अब तक 76 साल के एक बुजुर्ग की मौत हुई है। ये संक्रमण जानलेवा है।

https://twitter.com/Shinu11_11/status/1238350468603994114

अब भजन गायक नरेंद्र चंचल का कोरोना वायरस पर एक भजन भी सोशल मीडिया पर  हो रहा है वायरल

इसके बचाव के लिए सरकार काफी प्रयास कर रही है। इस संकट में लोग भगवान को याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड करके कोरोना वायरस पर चिंता जाहिर की थी। अमिताभ बच्चन के बाद अब भजन गायक नरेंद्र चंचल का कोरोना वायरस पर एक भजन भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

डेंगू भी आया और स्वाइन फ्लू भी आया, चिकन गोनिया ने शोर मचाया, कित्थे आया कोरोना?

नरेंद्र चंचल का यह भजन देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है। इस वीडियो में नरेंद्र चंचल मां दुर्गा का भजन गा रहे हैं। इसमें वे गा रहे हैं कि डेंगू भी आया और स्वाइन फ्लू भी आया, चिकन गोनिया ने शोर मचाया, कित्थे आया कोरोना? दर्शक नरेंद्र के इस गाने का खूब आनंद भी लेते नजर आ रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र चंचल भजन गायक हैं। इस विपदा से निपटने के लिए वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Post

दिल्ली की जीत

जीत की हैट्रिक के बाद बोले अरविंद केजरीवाल, यह मेरी नहीं दिल्ली की जीत

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्यमंत्री…
फेसबुक

फेसबुक हमारे समाज के लिए सिगरेट जैसा, इसको रेगुलेट करने की जरूरत : मार्क बेनिओफ

Posted by - January 2, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी सॉफ्टवेयर दिग्गज कंपनी सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने ने दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट…
शत्रुघ्न सिन्हा

पीएम की तो हमेशा फिसलती है जुबान, मेरी एक बार फिसली तो मैं माफ़ी मांगू …

Posted by - April 29, 2019 0
बिहार। पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि पीएम  मोदी की तो हमेशा जुबान फिसलती…