radhe your most wanted bhai

फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

824 0
मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म राधे:- योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe your most wanted bhai)  का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने फिल्म का अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

सलमान खान स्टारर फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe your most wanted bhai) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म पूर्ण मनोरंजन और एक्शन से भरपूर लग रही है। फिल्म में सलमान के अलावा रणदीप हुड्डा, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में सलमान को एक अंडरकवर पुलिस वाले के किरदार में दिखाई दे रहे हैं जो कि शहर में फैले ड्रग्स के कारोबोर को साफ करने के मिशन पर हैं। ऐसा करने के दौरान उनका सामना फिल्म के विलेन से होता है जिसका किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है।

ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडीज और सलमान के डांस नंबर की झलक भी देखने को मिल रही है। दिशा पाटनी फिल्म में सलमान की लव इंटरेस्ट के रोल में हैं। ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म पूर्ण मनोरंजन और एक्शन से भरपूर लग रही है। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं।

महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लगाये गये प्रतिबंधों के चलते राधे की रिलीज को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही थी। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म 13 मई को देश-विदेश में सिनेमाघर में रिलीज होगी। वहीं फिल्म डीजिटली जीप्लेक्स पर भी उपलब्ध होगी।

Related Post

दीपिका पादुकोण के घर शादी की तैयारियां शुरू,14-15 नवंबर को इटली में सात फेरे

Posted by - November 2, 2018 0
बेंगलुरू। शादियों का सीजन है और खबर बीटाउन से है,अभी प्रियंका प्रीब्राइडल सेलेब्रेशन्स में बिजी है वही दीपिका पादुकोण के…
वेब सीरीज़ मिस्टर जासूस लांच

मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ लांच

Posted by - September 15, 2019 0
मुंबई। मेहुल कुमार किंडीबॉक्स साइफर मिस्टर जासूस के साथ वेब सीरीज़ अंधेरी वेस्ट फ़िल्म सिटी का शुभारंभ किया। इस दौरान…
शक्ति कपूर

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का छलक पड़ा दर्द, प्रवासी मजदूरों को डेडिकेट किया ये गाना

Posted by - May 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता शक्ति कपूर ने लॉकडाउन के बीच अपने घर-परिवार से दूर फंसे प्रवासी मजदूरों…
Nawazuddin Siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ जी5 पर 22 मई को होगी रिलीज

Posted by - May 9, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड अभिनेता नवजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘घूमकेतु’ ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। कोरोना…