ममता ने पीएम पर हमला

CAA व NRC पर UN की देखरेख में जनमत संग्रह कराए मोदी सरकार : ममता बनर्जी

824 0

कोलकाता। नागरिकता संशोधन कानून सीएए पर ममता बनर्जी ने कहा है कि अगर बीजेपी की हिम्मत है। तो उसे इस कानून के लिए संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में जनमत संग्रह करना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में कहा आजादी के 73 साल के बाद अचानक हमें ये साबित करना होगा कि हम भारत के नागरिक हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1207633862072791041

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सारी सीमाएं लांघ रही हैं। ममता ने एनआरसी व सीएए पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की निगरानी में जनमत संग्रह कराने की मांग की है। ममता शायद यह भूल गई हैं कि भारत एक गणराज्य है।

ममता ने कहा कि उस समय भाजपा का सिर और पूंछ कहां थी, भाजपा देश को विभाजित कर रही है। अपने विरोध को न रोकें, क्योंकि हमें सीएए रद कराना होगा। सीएए और एनआरसी के खिलाफ लगातार तृणमूल कांग्रेस का विरोध जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी महानगर के रानी रासमणि रोड में रैली को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा का नाम नहीं लिए बगैर कहा कि यहां हम किसी की दया पर नहीं रहते। सीएए और एनआरसी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लगातार बीते तीन दिनों से तृणमूल कांग्रेस का विरोध जारी है।

कितने जेल और डिटेंशन कैंप बनाओगे?

ममता ने कहा-‘कितने जेल और कितने डिटेंशन कैंप बनाओगे, पहले नक्शा दिखाओ। आप इस तरह हमें नजरंदाज नहीं कर सकते।’ ममता ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सीएए और एनआरसी को वापस लीजिए, वरना मैं देखती हूं कि आप इसे यहां कैसे लागू करते हैं। याद रखें कि बहुमत होने से सब कुछ करना नहीं चलेगा। आप सिर्फ 35 फीसदी वोट लेकर सत्ता में आए है। 65 फीसदी लोगों ने आपको नापसंद किया है।

देशभर में प्रदर्शन जारी, गृह मंत्रालय ने शाम सात बजे बुलाई आपात बैठक 

ममता ने कहा कि अब अमित शाह कह रहे हैं कि आधार कार्ड नागरिकता का सुबूत नहीं

ममता ने कहा कि अब अमित शाह कह रहे हैं कि आधार कार्ड नागरिकता का सुबूत नहीं है, फिर हर चीज से उसे लिंक क्यों किया जा रहा है? आधार कार्ड नहीं चलेगा तो क्यों बनवाया गया? 6000 करोड़ रुपये आधार कार्ड पर खर्च क्यों किए गए? वोटर कार्ड नहीं चलेगा, आधार कार्ड नहीं चलेगा तो क्या भाजपा की बोलती चलेगी। आधार नहीं, पैन नहीं, वोटर कार्ड नहीं तो आप नागरिक नहीं, ये क्या चल रहा है। सोशल मीडिया पर 90 फीसद फेक वीडियो भाजपा के फंड से चलते हैं।

ममता ने कहा कि सीएए असंवैधानिक व अनैतिक है। हम चाहते हैं कि हमारा यह आंदोलन देश का आंदोलन बने। सभी जाति, धर्म, वर्ग का आंदोलन बने लेकिन विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होना चाहिए। आग लगाना आसान है, बुझाना कठिन। हम आग जलाने नहीं, बुझाने का काम करते हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

Posted by - October 7, 2024 0
नई दिल्ली / रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) आज साेमवार काे नई दिल्ली के विज्ञान…
CM Yogi

दुनिया के लिए कौतुहल और आश्चर्य का केंद्र है तेजी से आगे बढ़ता भारत: सीएम योगी

Posted by - December 10, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि तेजी से बदलता और विकास के हर क्षेत्र में आगे…
CM Dhami

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की जनहित में आठ बड़ी घोषणाएं

Posted by - August 15, 2024 0
देहरादून। 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां परेड ग्राउंड पर गुरुवार को आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…
स्मार्ट रिस्टबैंड्स smart wristbands

मुंबई पुलिस को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सौंपा 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स

Posted by - August 2, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को कोविड-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Posted by - September 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) आज बुधवार काे बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।…