Raj Kumar Agrawal

बेटे की मौत पर भड़के एमएलए राजकुमार अग्रवाल, अस्पताल के खिलाफ दी तहरीर

1338 0

लखनऊ। हरदोई के संडीला से विधायक राजकुमार अग्रवाल (MLA Rajkumar Aggarwal) के बेटे की बुधवार को कोरोना से मौत हो गई। इसके बाद विधायक ने अथर्व हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काकोरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस शिकायती पत्र को लखनऊ सीएमओ को भेजकर सलाह मांगी है। सीएमओ ने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में थे भर्ती

हरदोई के संडीला से भाजपा विधायक राजकुमार अग्रवाल (MLA Rajkumar Aggarwal) के छोटे बेटे आशीष अग्रवाल उर्फ बिल्लू पैक्स पैड के निदेशक हैं। 16 अप्रैल को आशीष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वे होम क्वॉरंटाइन थे, लेकिन कुछ दिनों बाद उन्हें सांस लेने में ज्यादा परेशानी होने लगी। 24 अप्रैल को आनन-फानन में आशीष को काकोरी इलाका स्थित अर्थव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पर 26 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विधायक ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोप

बेटे की मौत के बाद विधायक ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को काकोरी थाने में शिकायती पत्र देते हुए तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने साजिश के तहत बेटे की हत्या की है। पुलिस ने तहरीर सीएमओ को भेजकर सलाह मांगी है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

काकोरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौड़ का कहना है कि शिकायती पत्र को लखनऊ के सीएमओ डॉ. संजय भटनागर को भेजकर राय मांगी है। सीएमओ ने कहा है कि जांच की जाएगी। उन्होंने जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Post

मोदी पर हमलावर ममता, बोलीं- इमरजेंसी से भी गंभीर हालात, अब पूरे देश में ‘खेला होबे’

Posted by - July 28, 2021 0
नई दिल्ली दौरे पर आईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पेगासस स्‍कैंडल और दैनिक भास्‍कर पर छापा मामले…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा पर अर्पित की चीवर, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Posted by - August 21, 2022 0
कुशीनगर। प्रदेश के नगर विकास व ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा (AK Sharma) ने रविवार को कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर में…
Cm Yogi holds meeting

कोरोना पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी-निजी दफ्तरों में 50% कर्मचारी ही करेंगे काम

Posted by - April 9, 2021 0
लखनऊ। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) ने राजधानी लखनऊ और वाराणसी…
Education

योगी सरकार ने शिक्षा सुधार को दी नई गति, 5.75 लाख से अधिक शिक्षकों/शिक्षामित्रों को मिली सहूलियत

Posted by - September 10, 2025 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की पहल से उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा सुधार (Education Reform) को नई…