CM Yogi के जन्मदिवस पर मंत्री नीलकंठ तिवारी ने 49 पौधों को रोपा

1150 0

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) के 49वें जन्म दिवस पर शनिवार को पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं प्रोटोकॉल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ नीलकंठ तिवारी ने कबीरनगर स्थित विभिन्न पार्कों में सागौन,आम, आंवला, नीम, कमल आदि प्रजाति के 49 पौधों को रोपा।

मंत्री ने पौधारोपण के बाद लोगों में मिठाईयां एवं केले भी बांटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) का जन्मदिन होने के साथ ही साथ विश्व पर्यावरण दिवस भी है। पर्यावरण संतुलन मानव मात्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरे सृष्टि के लिए नितांत आवश्यक है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण असंतुलन चिंता का विषय है। इसलिए आज पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की बहाली का संकल्प लेना चाहिए। संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे बचाएं तथा पेड़-पौधों के संरक्षण में सहयोग करें।

पर्यावरण दिवस पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भी विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जन्मदिन है इसलिए हर्ष दोगुना हो जाता है। उन्होंने वन विभाग से वाराणसी उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 1200 पौधों का विभिन्न स्थानों पर रोपण कराया।

मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाकर जीवन की रक्षा करने का उद्देश्य लेकर “मेरा वृक्ष मेरी संतान” का संकल्प लेकर प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना पड़ेगा।

सूर्या फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने महमूरगंज स्थित शिवाजी नगर कॉलोनी पार्क में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ मिलकर पीपल, नीम, अमरुद व आंवले के पौधे लगाये। इसमें फाउन्डेशन के काशी क्षेत्र प्रमुख कुलदीप मोहन शर्मा, जेएफसी अजीत मौर्य, कृष्णा कुमार मौर्या तथा योग शिक्षक राखी व कालोनी के सचिव अभिषेक सिंह भी शामिल रहे।

Related Post

Shyama Charan Gupta

पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता का निधन, कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Posted by - April 10, 2021 0
नई दिल्ली। प्रयागराज के उद्योगपति व पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता (Shyama Charan Gupta) का शुक्रवार की रात को निधन हो…

लखीमपुर हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई, यूपी सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने की मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई।…
PM Modi

पीएम मोदी 7 जुलाई को वाराणसी में काशी वासियों को देंगे नाइट बाजार की सौगात 

Posted by - July 5, 2022 0
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में विकास और रोजगार के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे है, योगी सरकार काशी में बेकार पड़े…