Meri Mati Mera Desh

क्रांति दिवस से शुरू होगा मेरी माटी, मेरा देश अभियान का आयोजन

299 0

लखनऊ। ‘मेरी माटी, मेरा देश’ (Meri Mati Mera Desh) अभियान के विराट भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार प्रतिबद्ध है। यूपी के माटी के वीरों का वंदन कर उनके परिजनों का अभिनंदन हो या स्वच्छागृहियों का सम्मान, योगी सरकार इस अभियान के जरिए सामाजिक संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने वालों को भी पहचान देगी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तो शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान भी चलेगा। साथ ही युवाओं के लिए मिनी मैराथन का भी आयोजन कर इस अभियान को अलग पहचान दिलाई जाएगी।

क्रांति दिवस से शुरू होगा आयोजन

मेरी माटी, मेरा देश (Meri Mati Mera Desh)अभियान क्रांति दिवस (9 अगस्त) से प्रारंभ होगा। इसी दिन मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ग्राम पंचायत व नगर पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधियों व अफसरों द्वारा बैठक आहूत कर शिलाफलकम हेतु स्थान निर्धारित कर इसे लोकार्पित किया जाएगा। अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण कर पंच प्रण लिया जाएगा। स्कूलों व विद्यालयों में माटी गीत का गायन और स्थानीय कलाकारों की ओर से राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन होंगे।

75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, शहीद स्मारकों पर चलेगा स्वच्छता अभियान

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में योगी सरकार का स्वच्छता पर विशेष जोर है। योगी सरकार मेरी माटी, मेरा देश (Meri Mati Mera Desh) अभियान के तहत भी स्वच्छता से जुड़े विविध आयोजन कराने पर जोर दे रही है। 10 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम स्थलों व शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

वहीं स्वच्छता से जुड़े 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत-नगर पंचायतों व नगर निकायों स्तर पर होगा। इसी दिन विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन भी किया जाएगा।

पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में होंगे विविध आयोजन

योगी सरकार इस अभियान से जन-जन को जोड़ेगी। इसके लिए पंचायतों से लेकर कॉलेजों तक में विविध आयोजन होंगे। छात्र व शिक्षक जहां पंच प्रण लेंगे, सेल्फी अपलोड करेंगे, वहीं पुलिस विभाग की तरफ से विशेष मार्च व वीरों का सम्मान भी होगा। माटी कला बोर्ड-स्थानीय शिल्पकारों के जरिए मिट्टी के दीपों की व्यवस्था के उपरांत इसका वितरण भी किया जाएगा।

Related Post

Rajnath Singh

देश के युवा केवल एक कंपनी नहीं बना रहे, बल्कि रक्षा क्षेत्र में एक नई सोच और दिशा गढ़ रहे हैं: राजनाथ

Posted by - August 30, 2025 0
गौतमबुद्धनगर। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर में रेफी एम फाइबर प्रा. लि. द्वारा…
cm yogi

श्री रामनगरी से वृहद स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या रहेंगे। वे उत्तर प्रदेश…
cm yogi,CM Yogi Adityanath,Team UP

सोलंकी की समस्‍या को मुख्‍यमंत्री ने लिया संज्ञान, तुरंत हुआ समस्‍या का समाधान

Posted by - March 29, 2022 0
लखनऊ: हैलो, मैं बुलंदशहर से संगीता सोलंकी (Sangeeta solanki) बोल रही हूं। माननीय मुख्‍यमंत्री जी से अनुरोध है कि कृपया…