mayawati
Latest Hindi News, Breaking News, Samachar
mayawati
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी राज्य में अगले महीने होने वाले पंचायत चुनाव के साथ ही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भी जुटी है। इसलिए बसपा प्रमुख मायावती (BSP Chief Maywati) ने साफ कर दिया है कि यदि विधानसभा चुनाव में टिकट चाहिए तो पंचायत चुनाव में अच्छे परिणाम देने होंगे।
मायावती ने पंचायत चुनाव के लिए हर मंडल में नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। उन्होंने टिकट के लिए पुरानी व्यवस्था में बदलाव किया है। विधानसभा चुनाव में अब सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट देने के पहले जमीनी हकीकत परखी जाएगी तभी टिकट दिया जाएगा।