मायावती का योगी सरकार पर निशाना, कहा- जनहित-जनकल्याणी योजनाओं के साथ किया खिलवाड़

653 0

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में योजनाओं,स्‍मारकों और सड़कों के नाम बदलने को लेकर राज्‍य की योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी सरकार के दौरान यूपी के विभिन्न जिलों की तरह आगरा में भी गरीबों के लिए आवास बनाए गए, जिसकी जन सराहना हुई। लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण जनहित की ऐसी कई परियोजनाएं अधूरी रह गई, जिन्हें पहले सपा व अब बीजेपी सरकार ने द्वेषपूर्ण व्यवहार करते हुए पूरा नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा कि वैसे भी प्रदेश व देश साक्षी है कि घोर संकीर्ण राजनीतिक व जातिगत द्वेष के कारण सपा और भाजपा सरकार ने बीएसपी सरकार की योजनाओं के नाम ही नहीं बदले बल्कि उन्हें बंद करके जनहित और जनकल्याण के साथ घोर खिलवाड़ करने का काम किया है, जो एक काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा।

लखनऊ नगर निगम भी नाम बदलने में चैम्पियन

बसपा सुप्रीमो ने इससे पहले कहा था कि यूपी में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार है फिर भी राजधानी लखनऊ में सड़कों की भी जो दुदर्शा है उससे जान के जंजाल के चर्चे हर जगह आम हैं। लेकिन इसकी हालत सुधारने के बजाय, राज्य सरकार की तर्ज पर लखनऊ नगर निगम भी, सड़कों व वार्डों आदि का नाम बदलने में ही चैम्पियन है।

मायावती ने आगे कहा कि यूपी भाजपा सरकार में भी कानून-व्यवस्था व विकास की बदतर स्थिति की तरह ही यहां के शहरी व ग्रामीण सड़कों की जो दुर्दशा है, उससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। काश, बीजेपी सरकार जनहित और जनकल्याण के प्रति थोड़ी ईमानदार होती तो इनकी कथनी व करनी में जमीन-आसमान का अंतर नहीं होता।

 

Related Post

CM Yogi

सतत ग्रामीण विकास को पारिस्थितिकी अनुकूल प्रौद्योगिकी जरूरी: सीएम योगी

Posted by - November 3, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के साथ सतत ग्रामीण विकास के लिए पारिस्थितिकी…
Param Bir Singh, Anil Deshmukh

महाराष्ट्र :SC का परमबीर की याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- हाईकोर्ट में लगाएं गुहार

Posted by - March 24, 2021 0
मुंबई। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh)  की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार…
प्रियंका गांधी

प्रियका का मोदी पर हमला, इनसे बड़ा कायर प्रधानमंत्री जिंदगी में नहीं देखा

Posted by - May 9, 2019 0
प्रतापगढ़। कांग्रेस महासचिव प्रियंका लगातार पीएम मोदी पर हमले कर रही हैं। गुरुवार यानी आज प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश…
स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं

आजमगढ़ से अखिलेश रामपुर से आजम लड़ेंगे चुनाव, स्टार प्रचारकों में मुलायम का नाम नहीं

Posted by - March 24, 2019 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने चुनावी अभियान को तेज करते हुए 40 स्टार प्रचारकों का ऐलान किया है और दो…