Mayawati

ऑक्सीजन की किल्लत पर मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह

822 0
लखनऊ।  पुर्व मुख्यमंत्री मायावती(Mayawati) ने  देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं उसका सही से अनुपालन करें।

देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज के लिए ऑक्सीजन की जबर्दस्त कमी पर बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर कहा कि जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार ऑक्सीजन को आयात भी करे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर ध्यान दे और यदि इसके लिए आयात करने की जरूरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए।

साथ ही, देश की जनता से भी पुनः अपील है कि राज्य सरकारों द्वारा कोरोना महामारी से बचाव के उपाय के तहत जो भी सख्ती तथा सरकारी गाइडलाइन्स दिए जा रहे हैं उसका सही से अनुपालन करें ताकि कोरोना प्रकोप की रोकथाम हो सके अर्थात लोग भी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं।

इसके अलावा, कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिन्ता का विषय बनता जा रहा है। अतः कोरोना वैक्सीन के सम्बंध में उम्र की सीमा पर भी केन्द्र सरकार को यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए, ये बसपा की मांग है।

बता दें कि यूपी में हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं जिसके सामने पूरा प्रशासन असहाय नजर आ रहा है।

Related Post

medical college

इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल शिक्षा और सेवाओं के विस्तार से तंदरुस्त हुआ प्रदेश

Posted by - February 17, 2026 0
लखनऊ: प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में पिछले नौ वर्षों के दौरान व्यापक और संरचनात्मक परिवर्तन आया है। योगी सरकार ने…
बीजेपी उम्मीदवार

bjp ने सात उम्मीदवारों की सूची में गोरखपुर से रवि किशन और जौनपुर से केपी सिंह को मैदान में उतारा

Posted by - April 15, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 7 और सीटों पर उम्मीदवारों के…