mayawati

महंगाई के बीच केंद्र की सोती हुई सरकार को मायावती ने लगाई आवाज

580 0

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने एक बार फिर देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है।

मायावती ने गुरूवार को इसी को लेकर ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी की जबर्दस्त मार व तनाव झेल रही जनता अब पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस आदि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण घुट-घुट कर जीने को मजबूर है, यह अति-चिन्ताजनक है। केन्द्र सरकार इस मामले को जरूर गंभीरता से ले।

यह भी पढ़ें: आज से बंद होंगी शराब की दुकान, तीन दिन नहीं लड़ेंगे जाम

आपको बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने इससे पहले भी महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाने पर लेते हुए कहा था कि देश के पांच राज्यों में विधान सभा आम चुनाव संपन्न होने के बाद अब तक उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में डीजल व पेट्रोल आदि के कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिसकी सीधी मार गरीब एवं मध्यम वर्गो पर पड़ रही है। केन्द्र सरकार इसे कम करने हेतु उचित कदम जरूर उठाये।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में आज का दिन शुभ, देखें रेट

Related Post

Yogi

भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

Posted by - October 7, 2022 0
गोरखपुर। सनातन धर्म-संस्कृति के उन्नयन तथा रामराज्य की परिकल्पना में रामायण जैसे कालजयी महाग्रन्थ की रचना कर योगदान देने वाले…
Mahakumbh 2025

महाकुंभ में भी लागू होगा ‘डिजिटल अटेंडेंस’ सिस्टम, AI बेस्ड फेशियल रिकग्नीशन मोबाइल ऐप बनेगा माध्यम

Posted by - July 12, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने महाकुंभ मेला-2025 (Maha Kumbh) के आयोजन…
Mission Shakti

हर गांव में गूंज रही ‘नारी गरिमा’ की आवाज़: मिशन शक्ति 5.0 ने बदला सामाजिक नजरिया

Posted by - October 17, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti) अभियान नारी…
Maha Kumbh

एप के माध्यम से ई रिक्शा और ई ऑटो भी बुक कर सकेंगे महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालु

Posted by - December 2, 2024 0
प्रयागराज। महाकुम्भ मेला 2025 (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवम् सुविधाजनक यात्रा के लिए योगी सरकार…