mayawati

दलित युवतियों के साथ बलात्कार पर मायावती नाराज, विफल हुई सरकार

613 0

लखनऊ: दलित समाज (Dalit society) पर होने वाले अत्याचार पर हमेशा खड़ी वाली बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) दलितों पर हो रहे अत्याचार को सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठती रहती है और सरकार पर तंज कसती है। अब इन्होंने राजस्थान (Rajasthan) में दलित बिटिया के साथ हुई बर्बरता को लेकर कांग्रेस सरकार (Congress government) को सवालों के घेरे में लिया है। मायावती ने आज मंगलवार को राजस्थान में दलित युवती के साथ हुए दुराचार को लेकर आवाज उठाते हुए दो ट्वीट करके सरकार पर तंज कसा है।

पहले ट्वीट में उन्होंने कहा कि- राजस्थान कांग्रेस सरकार में दलितों व आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। हाल ही में डीडवाना व धोलपुर में दलित युवतियों के साथ बलात्कार व अलवर में दलित युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या व जोधपुर के पाली में दलित युवक की हत्या ने दलित समाज को झकझोर दिया है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली एम्स ने लालू प्रसाद यादव को भर्ती करने से किया मना!

अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट है कि राजस्थान में खासकर दलितों व आदिवासियों की सुरक्षा करने में वहां की कांग्रेसी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। अतः यह उचित होगा कि इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। बी.एस.पी की यह मांग।

यह भी पढ़ें : अभी भी सही आंकड़े देकर अखिलेश अपनी गलती सुधार सकते हैं: सिद्धार्थ नाथ

Related Post

cm yogi

खेल और खिलाड़ियों के हित में प्रदेश ने उठाए अनेक कदम : मुख्यमंत्री

Posted by - July 29, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि खेलों से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन…
Children

बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करेगी योगी सरकार

Posted by - August 27, 2023 0
लखनऊ। उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों (Children) में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग…
AK Sharma

विद्युत समाधान सप्ताह कार्ययोजना सार्थक रही: एके शर्मा

Posted by - September 20, 2022 0
लखनऊ। प्रदेश के सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर चले ‘विद्युत समाधान सप्ताह’ में बिजली विभाग को अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई है।…