मायावती व अखिलेश करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, जल्द हो सकता है गठबंधन का ऐलान

1416 0

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार यानी शाम लखनऊ पहुंच गई हैं। जहाँ पर वह पूरी तरह से चुनावी मूड में दिखाईं दे रही हैं। पहुचने के तुरंत बाद भाईचारा कमेटी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकसभा पर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं।शनिवार को दोनों पार्टियों के मुखिया संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन का एलान भी होगा।

ये भी पढ़ें :-अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दी फिर नई तारीख 

आपको बता दें इसका एलान मायावती अपने जन्मदिन यानि 15 जनवरी को करें। लेकिन अब इन कयासों पर विराम लग चुका है।वहीँ उन्होंने 20 जनवरी को बसपा के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसमें वह चुनावी रणनीति का खुलासा करेंगी।

ये भी पढ़ें :-2019 चुनाव: PM नरेंद्र मोदी ने दिए गठबंधन के संकेत 

लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों में जिन सहयोगी दलों से बातचीत चल रही है उनके नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। खासकर बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं के आने की संभावना है। दिल्ली में होने वाली पार्टी में बसपा के राज्य के प्रभारियों को भी बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें :-अयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दी फिर नई तारीख 

जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को वह भाईचारा कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश देंगी। पहले यह बैठक 10 जनवरी को प्रस्तावित थी। इनमें बसपा के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।सपा-बसपा यूपी में करीब 24 साल बाद एक बार फिर से करीब होते हुए दिखाई दे रहे हैं। सपा-बसपा गठबंधन 2 जून 1995 में टूटा था। इसके बाद दोनों दल एक साथ नहीं आए। यूपी में अब दोनों दल एक होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

Related Post

Pushkar Singh Dhami

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Posted by - March 22, 2022 0
देहरादून: उत्तराखंड में दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून…
Constitution Gallery

यूपी के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया संविधान गैलरी का उद्घाटन

Posted by - January 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) प्रयागराज के अंतर्गत त्रिवेणी मार्ग पर सजाई गई संविधान गैलरी (Constitution Gallery) का गुरुवार…
जवानी जाने मन

‘ जवानी जाने मन ‘ का ट्रेलर जारी, फिल्म 31 जनवरी को होगी रिलीज

Posted by - January 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू और आलिया फर्नीचरवाला की आगामी फिल्म ‘जवानी जाने मन’ का ट्रेलर गुरुवार को…