mayawati

हाथरस कांड : योगी सरकार की कार्यशैली पर मायावती ने फिर खड़े किए सवाल

677 0
लखनऊ । पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस गैंगरेप मामले में ट्वीट करके सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि इस संबंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए हैं, वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।

 बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने हाथरस गैंगरेप में सरकार की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किए हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके कहा है कि यूपी के अति दुखद और शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाइयों का लगातार सामना करना पड़ा है, वह जगजाहिर है। लेकिन उस संबंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए हैं वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।

‘हाथरस कांड में नए तथ्य से सरकार की कार्यशैली पर सवाल’

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि हाथरस कांड में नए तथ्यों का हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर गवाहों को धमकाने आदि की जांच का आदेश देने से, यूपी सरकार फिर कटघरे में है।  वह लोग सोचने को मजबूर हैं कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा। यह आम धारणा है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का राज है। यहां न्याय पाना अति कठिन है, उन्होंने सवाल किया कि क्या यह गलत है।

 

मायावती ने लगातार उठाये हैं सवाल

बसपा सुप्रीमो मायावती हाथरस कांड के समय से लेकर अब तक सरकार के द्वारा की गई कार्यवाही व सरकार की कार्यशैली को लेकर कई बार सवाल खड़े कर चुकी हैं। अब एक बार हाईकोर्ट द्वारा इस मामले को संज्ञान में लिया गया है, तो दोबारा उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं।

Related Post

CM Yogi on International Womens Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम योगी ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा के लिए यूपी सरकार है प्रतिबद्ध

Posted by - March 8, 2021 0
लखनऊ।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ एवं…
Neha Sharma

डीएम ने ग्राम चौपाल में सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - June 23, 2023 0
गोंडा। शुक्रवार को विकास खंड रुपईडीह की 6 ग्राम पंचायतों में डीएम नेहा शर्मा (Neha Sharma) की अध्यक्षता में ग्राम…
Puneet Ahluwaliya

 अमेरिकी की राजनीति में विविधता लाना चाहते हूॅं : पुनीत हलूवालिया

Posted by - March 31, 2021 0
वॉशिंगटन । अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के शक्तिशाली लेफ्टिनेंट गवर्नर पद का चुनाव लड़ रहे भारतीय-अमेरिकी कारोबारी और समुदाय के नेता…