Mayawati

माया का नहीं चला जादू, मुस्लिम-दलित वोटर पर लगाया आरोप

737 0

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की बड़ी जीत के बाद बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख (BSP Supremo) मायावती ने अपनी ज़बरदस्त हार का ठीकरा मीडिया पर भी फोड़ा है। इसके अलावा इस हार का जिम्मेदार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की समाजवादी पार्टी को भी बताया है।

मतगणना-स्थल पर बूथ-प्रबन्धन में माहिर लोग करेंगे निगहबानी, चन्द्रशेखर कर रहे हैं मॉनिटरिंग

उनका कहना है कि मुस्लिम और दलित वोटर (Muslim & Dalit Voters) यदि एकजुट होकर अगर हमारी पार्टी को वोट करते तो भाजपा की हार निश्चित तय थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बसपा पुरे चुनाव में बस एक सीट पर रह कर सिमट गई।

मायावती ने कहा कि “जातिवादी मीडिया” ने झूठी खबरें न फैलाई होतीं तो ये माहौल नहीं बनता और सपा को इतने वोट नहीं मिलते। बसपा सुप्रीमो ने अपने कार्यकताओं को निराश न होने और आगे नयी रणनीति पर काम करने का संदेश दिया है। मायावती ने साफ आरोप लगाया कि जातिवादी मीडिया ने बसपा को भाजपा की ‘टीम बी’ कहकर गलत प्रचार किया और सपा का साथ दिया।

Related Post

priyanka gandhi

फडणवीस का रेमडेसिविर की जमाखोरी करना मानवता के खिलाफ अपराध: प्रियंका गांधी

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महाराष्ट्र में एक फार्मा कंपनी के निदेशक से पूछताछ से…
President Draupadi Murmu took a holy dip in Sangam

महाकुम्भ में महामहिम ने भी लगाई आस्था की डुबकी, एकता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

Posted by - February 10, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति के सबसे बड़े मानव समागम महाकुम्भ में उमड़ रहे आस्था और श्रद्धा के महासागर में सोमवार…