मायावती

माया ने पूर्व मंत्री,विधायक समेत सात नेताओ को बसपा से किया आउट

1185 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को आगरा और अलीगढ़ जोन के लंबे समय तक कॉर्डिनेटर रहे पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ सहित सात नेताओं को बाहर निकाल दिया है। इन सब पर पार्टी विरोधी गतिविधि और अनुशासनहीनता के कारण यह कार्रवाई की गई है।

बता दें कि निष्काषित किए गए नेताओं में सुनील चित्तौड़ के अलावा पूर्व मंत्री नारायण सिंह सुमन, दो पूर्व विधायक कालीचरण सुमन और स्वदेश सिंह तीन पूर्व जिलाध्यक्ष भारतेंदु अरुण, मलखान सिंह व्यास और विक्रम सिंह शामिल हैं।

सुन्नी वक्फ बोर्ड मस्जिद के लिए जमीन लेने पर 26 नवंबर को करेगा फैसला 

बसपा अध्यक्ष मायावती ने इसका आदेश जारी किया। सुनील चित्तौड़ की गिनती ब्रज में बसपा के बड़े नेताओं में होती थी। मंडल और जोनल कॉर्डिनेटर के अहम पदों पर वह काफी समय तक रहे।

बसपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार आनंद ने बताया कि इन सभी को कई बार चेतावनी दी गई कि कार्यशैली में सुधार करें। इसके बावजूद यह लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों से बाज नहीं आए। इसके बाद अब इन पर यह कार्रवाई की गई है।

Related Post

साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर एनआईए ने कहा चुनाव आयोग ले फैसला

Posted by - April 23, 2019 0
नई दिल्ली। भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा की उम्मीदवारी मामले पर एनआईए ने कहा वह चुनाव लड़…
PM Vishwakarma scheme

यूपी में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना को लगे पंख, सभी 18 ट्रेड्स में अब तक आए 76 हजार आवेदन

Posted by - November 1, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारीगरों (विश्वकर्मा) को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए शुरू हुई पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना…
Mukhyamantri Gramodyog Rojgar Yojana

योगी सरकार की पहल से रफ्तार पकड़ रही मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना

Posted by - January 13, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की प्राथमिकताओं में ग्रामीण रोजगार और ग्रामीण औद्योगिकीकरण सबसे ऊपर है। इसी…