Hyderabad

प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 की मौत

676 0

हैदराबा: हैदराबाद (Hyderabad) के भोईगुडा में लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ गोदाम (Junk warehouse) में बुधवार तड़के भीषण आग (Fire) लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाले इस घटना में मृतक बिहार के प्रवासी श्रमिक थे। गांधी नगर (Gandhi Nagar) स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) मोहन राव के मुताबिक, स्कार्प वेयरहाउस में मौजूद 12 लोगों में से एक व्यक्ति बच गया।

मुशीराबाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज बुधवार सुबह करीब 4 बजे आग लगी, जब सिकंदराद रेलवे स्टेशन के करीब आवासीय कॉलोनी में घनी आबादी वाले भोईगुडा इलाके में आईडीएच कॉलोनी में गोदाम की ऊपरी मंजिल में लगभग 13 कर्मचारी सो रहे थे।

यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल ने लगाई आग, दूसरे दिन कीमतों में भारी उछाल

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बुधवार को हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके में एक कबाड़ की दुकान में जलकर मारे गए 11 मजदूरों के लिए 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। राव ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रवासी श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने आगे बताया कि हालांकि आग के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है, “आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।”

यह भी पढ़ें : द कश्मीर फाइल्स ने ताजे किए नरसंहार के मामले, फिर खुलेगी पुरानी किताब

 

Related Post

Bijpaur Naxalites Encounter

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को किया ढ़ेर, फायरिंग जारी

Posted by - January 12, 2025 0
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Naxalites Encounter) थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर…
Bangalore Police

लाउडस्पीकर की तेज आवाज पर HC नाराज, 125 मस्जिद सहित 301 को नोटिस

Posted by - April 8, 2022 0
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस (Bangalore Police) ने गुरुवार को 301 मस्जिदों, मंदिरों, चर्चों और अन्य प्रतिष्ठानों को अपने लाउडस्पीकर (Loudspeaker) का…

अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा सांसद, कहा- सुरक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार फेल

Posted by - July 25, 2021 0
केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर लगातार हमला बोलने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कोरोना को लेकर सरकार को…