मुंबई की 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति की मौत

577 0

मुंबई। मुबंई में लालबाग इलाके की 60 मंजिला इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में 12 बजे आग लगी। वही आग इतनी भीषण है कि ये 17 मंजिल से 25 मंजिल तक फैल गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शख्स की मौत अपार्टमेंट के 19वें फ्लोर से गिरने के बाद हुई। दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है। बिल्डिंग से आग की लपटें निकल रही हैं। जानकारी मिली है कि करी रोड इलाके में स्थित ये बिल्डिंग निर्माणाधीन है। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौजूद हैं। वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद कैसे अपार्टमेंट में हाहाकार मच गया। एक व्यक्ति अपनी जान बचाने के लिए छज्जे से लटक गया। लेकिन उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 19 वीं मंजिल से गिर गया। शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण तिवारी के तौर पर हुई है।

19वीं मंजिल पर लगी आग
बताया जा रहा है कि इमारत 60 मंजिला है और इसके 19वीं मंजिल पर आग लगी। वीडियो में इमारत में आग की लपटें और धुआं उठता नजर आ रहा है। वहीं, शख्स के इमारत से नीचे गिरने के बाद चीख पुखार मच गई। इसके बाद शख्स को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मुंबई फायर डिपार्टमेंट ने यह जानकारी दी।

कुछ फ्लैट्स में चल रहा इंटीरियर का काम

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बिल्डिंग के पास और भी आवासीय इमारतें हैं। ऐसे में चिंता इस बात की है कि अगर आग को जल्द से जल्द नहीं बुझाया गया तो कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इस बिल्डिंग में कई बड़े बिजनेसमैन रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग के कुछ फ्लैट्स में इंटीरियर काम चल रहा था।

Related Post

pramila-jaipal

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Posted by - March 4, 2021 0
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की…
अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका

मस्जिद के लिए दूसरी जगह मंज़ूर नहीं, SC में पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा AIMPLB

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के मसले पर रविवार को ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल…
दिल बेचारा

‘दिल बेचारा’ रिलीज से पहले संजना सांघी हुईं इमोशनल, सुशांत के लिए कही ये बात

Posted by - July 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी…