Sensex

फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद शेयर बाजार गुलजार, 495 अंक चढ़ा सेंसेक्स

673 0
मुंबई । सेंसेक्स (Sensex) आरंभिक कारोबार के दौरान 495 अंक चढ़ा और निफ्टी भी 150 अंकों से ज्यादा उछला। फेडरल रिजर्व न 2023 तक ब्याज दरों को स्थिर रखने का संकेत दिया है जबकि अमेरिका की जीडीपी में बढ़ोतरी का अनुमान जारी किया है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजार में आई तेजी से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में भी जोरदार उछाल आई।

सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 495 अंक चढ़ा और निफ्टी भी 150 अंकों से ज्यादा उछला. फेडरल रिजर्व ने 2023 तक ब्याज दरों को स्थिर रखने का संकेत दिया है जबकि अमेरिका की जीडीपी में बढ़ोतरी का अनुमान जारी किया है।

सेंसेक्स (Sensex) सुबह 9.21 बजे बीते सत्र से 429.78 अंकों यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 50,231.40 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 134.55 अंकों यानी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 14,855.85 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 359.63 अंकों की बढ़त के साथ 50,161.25 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 50,296.35 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 134.20 अंकों की तेजी के साथ 14,855.50 पर खुला और 14,875.20 तक चढ़ा जबकि इस दौरान निफ्टी का निचला स्तर 14,835.80 रहा।

फेडरल रिजर्व ने अमेरिका के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सालाना वृद्धि दर को 4.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जारी किया है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने फेडरल फंड रेट को को शून्य से 0.25 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला लिया है।

Related Post

DINESH SHARMA

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा अस्पताल में भर्ती, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

Posted by - April 27, 2021 0
लखनऊ। कोरोना पॉजिटिव डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा (Deputy CM Dinesh Sharma) की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में…
UP GIS

एरिस्ट्रोकेट,ब्यूरोक्रेट,टेक्नोक्रेट के साथ से जीआईएस की सिद्ध होगी सार्थकता- धर्मपाल सिंह

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। उत्तरप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट (GIS) के दूसरे दिन सेक्टोरल सेशंस के दौर में समाज कल्याण विभाग,उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा ‘अफर्मेटिव…