1600 अंक चढ़ा सेंसेक्स

बाजार : सेंसेक्स 917 अंक चढ़ा और निफ्टी 2.33 फीसदी की तेजी पर बंद

832 0

नई दिल्ली। बजट के दो दिन बाद घरेलू शेयर बाजार में तेजी के जरिए बजट के दिन में आई गिरावट को पूरी तरह रिकवर कर लिया गया है। मंगलवार को शेयर बाजार में 2.3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया है और सेंसेक्स में तो 900 अंकों से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है। बाजार में तेजी के पीछे ब्रेंट क्रूड में आई गिरावट को बड़ी वजह बताया जा रहा है। आज इसमें करीब चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है जो कि एक साल का निचला स्तर है।

कैसे बंद हुआ बाजार?

आज के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 917.07 अंक यानी 2.30 फीसदी की शानदार उछाल के बाद 40,789.38 पर जाकर बंद हुआ है और इसके अलावा एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 273.15 अंक यानी 2.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,981.05 फीसदी पर जाकर बंद हुआ है।

बाजार के अन्य घटक

आज निफ्टी मिडकैप 50 में भी 1.44 फीसदी की शानदार तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है। इसके साथ ही बैंक निफ्टी में भी 2.21 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है।

कोरोना वायरस को खत्म करने चीन पहुंची राखी सावंत, एयरपोर्ट से शेयर किया VIDEO 

सेक्टोरियल इंडेक्स

आज के सेक्टरवार कारोबार को देखें तो सबसे ज्यादा 3.32 फीसदी की तेजी मेटल शेयरों में देखी गई और रियलटी शेयर 2.77 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए हैं। फाइनेंशियल सेक्टर में 2.87 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेडिंग खत्म हुई है और इसके साथ आईटी शेयरों में 1.81 फीसदी तो ऑटो शेयरों में 1.41 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है।

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो टाइटन में 7.27 फीसदी और आईओसी में 5.55 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। इसके साथ ही बजाज फिनसर्व 5.08 फीसदी और भारती इंफ्राटेल 4.84 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुए। वहीं बीपीसीएल में 4.27 फीसदी की बढ़त रही।

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ज़ी का शेयर 5.36 फीसदी, बजाज ऑटो 3.94 फीसदी, यस बैंक 2.78 फीसदी और आयशर मोटर्स 1.81 फीसदी की गिरावट पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी दिग्गज एचयूएल 1.23 फीसदी की कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुआ है।

Related Post

CM Vishnudev Sai

विदेश यात्रा से पहले CGMSC के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने की CM साय से मुलाकात

Posted by - August 21, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण…
CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम, माेर काे दिया आहार

Posted by - August 10, 2024 0
मुख्यमंत्री ने दिखाया वन्य जीव प्रेम जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के समान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) भी वन्य…
CM Dhami participated in the International Gita Festival

गीता के 18 अध्याय हमें किसी न किसी योग की शिक्षा अवश्य देते हैं: मुख्यमंत्री

Posted by - November 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कुरूक्षेत्र, हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर…