बाजार पूंजी

देश की शीर्ष आठ कंपनियों के बाजार पूंजी में 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी

835 0

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में लिस्टेड शीर्ष दस कंपनियों में से आठ की बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) में बीते हफ्ते 52,193.73 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। बीते सप्ताह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और एचडीएफसी सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली कंपनी रही है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईटीसी के एम-कैप में गिरावट दर्ज की गई।

बीते हफ्ते रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल), एचडीएफसी बैंक, एचयूएल एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, एसबीआई और इंफोसिस के बाजार पूंजी में बढ़त दर्ज की गई।

मारुति सुजुकी की कारों की बिक्री में 1.9 प्रतिशत की गिरावट 

एसबीआई का एम-कैप 11,334.26 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,05,087.85 करोड़ रुपये हो गया है, जो देश दस सबसे मूल्यवान कंपनियों में शीर्ष लाभार्थी रही है। इसके बाद एचडीएफसी का मूल्यांकन 10,492.7 करोड़ रुपये बढ़कर 3,96,791.39 करोड़ रुपये हो गया है। आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 9,871.88 करोड़ रुपये बढ़कर 3,31,011.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 8,818.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,08,420.75 करोड़ रुपये हो गया। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 5,055.54 करोड़ रुपये बढ़कर 6,97,726.75 करोड़ रुपये और आरआईएल का 2,852.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,83,140.16 करोड़ रुपये हो गया।

इसी तरह हिंन्दुस्तान यूनिलीवर ने अपने मूल्यांकन में 2,576.12 करोड़ रुपये जोड़कर 4,40,777.38 करोड़ रुपये बाजार पूंजी को पहुंचाया, जबकि इंफोसिस ने 1,192.37 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,96,367.29 करोड़ रुपये अपना एम-कैप पहुंचाया। इसके विपरीत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजी में 6,698.01 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई और सप्ताहांत में इसकी एम-कैप 7,70,252.01 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा, आईटीसी के एम-कैप में भी 1,557.16 करोड़ रुपये की कमी रही और इसका एमकैप गिरकर 3,02,747 करोड़ रुपये रहा। बीते सप्ताह सेंसेक्स 434.40 अंक यानी 1.07 प्रतिशत बढ़ा था।

Related Post

नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019

मुंबई शहर 21 शहरों की पानी की रैकिंग में नम्बर 1, दिल्ली का सबसे खराब : पासवान

Posted by - November 16, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने शनिवार को देश के 21 राज्यों…
Bhagat Singh Koshyari

धामी सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर विचार गोष्ठी में बोले कोश्यारी

Posted by - September 18, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने बृहस्पतिवार को कहा…
Uttarakhand Cabinet

उत्तराखंड कैबिनेट ने लिए 22 अहम निर्णय, राज्य के विकास को मिलेगी नई गति

Posted by - December 11, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट (Uttarakhand Cabinet) ने राज्य की समृद्धि और विकास को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इन फैसलों का उद्देश्य…