मर्दानी 2

मर्दानी 2 का छह दिन में बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन 25 करोड़ के पार

840 0

मुंबई। रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 2 ने पिछले छह दिन में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। सप्ताह के अंत में शानदार कमाई करने के बाद मर्दानी 2 का कलेक्शन थोड़ा कम रहा है, लेकिन छठे दिन फिल्म ने 25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

फिल्म मर्दानी 2 ने छठे दिन बुधवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मर्दानी 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साझा किए हैं। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। इससे पहले शुक्रवार को 3.80 करोड़, शनिवार को 6.55 करोड़, रविवार को 7.80 करोड़, सोमवार को 2.85 करोड़ और मंगलवार को 2.65 करोड़ की कमाई की है। इन सबको मिलाकर छह दिन में फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.90 करोड़ हो चुका है।

CAA पर शाहरुख की चुप्पी पर उठे सवाल, प्र‍ियंका चोपड़ा छात्रों के साथ हिंसा की निंदा 

फिल्म में रानी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है

गोपी पुथरन निर्देशित मर्दानी 2 एक सीरियल किलर की कहानी है जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है। फिल्म में रानी मुखर्जी उस किलर को पकड़ने के मिशन पर निकलती हैं। फिल्म में रानी की एक्टिंग की काफी तारीफ की जा रही है। रानी के अलावा फिल्म में विशाल जेठवा के नेगेटिव किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। उनके इंटेंस किरदार की तारीफ हर तरफ हो रही है।

13 दिसंबर को मर्दानी 2 के अलावा हॉलीवुड मूवी जुमान जी- द नेक्स्ट लेवल भी रिलीज हुई

13 दिसंबर को मर्दानी 2 के अलावा हॉलीवुड मूवी जुमान जी- द नेक्स्ट लेवल भी रिलीज हुई है। यह फिल्म मर्दानी 2 को कांटे की टक्कर दे रही है। वहीं इस हफ्ते यानी शुक्रवार को सलमान खान की दबंग 3 भी रिलीज हो रही है। अब इसके सामने रानी की मर्दानी कितना टिक पाएगी यह आने वाले दिनों में पता चलेगा।

Related Post

प्रशांत किशोर

जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले-बिहार में नहीं होगा लागू CAA-NRC

Posted by - January 12, 2020 0
पटना। रविवार सुबह कोलकाता के बेलूर मठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएए को लेकर लोगों को की आशंकाओं को…
shweta demands Riya Chakraborty's arrest

सुशांत की मौत के मामले में बहन श्वेता ने की रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी की मांग

Posted by - August 27, 2020 0
 नई दिल्ली । अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने मांग की है…
आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को भेजा सरप्राइज गिफ्ट, बढ़ाया मनोबल 

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स का हौंसला बढ़ाते हुये उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भेजा है। वैश्विक महामारी जूझ…